विज्ञापन

बिहार: ESIC Hospital में सीनियर रेजिडेंट पदों पर निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा लग जाएगी नौकरी

ESIC Hospital Bihar Vacancy: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा, पटना ने सीनियर रेजिडेंट के कुल 17 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए भर्ती की जाएगी. यानी किसी भी तरह की लिखित परीक्षा से गुजरना नहीं होगा.

बिहार: ESIC Hospital में सीनियर रेजिडेंट पदों पर निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा लग जाएगी नौकरी
ESIC Hospital Bihar Vacancy: कुल 17 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.

ESIC Hospital Bihar Vacancy: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका सामने आया है. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा, पटना ने कई सारे पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्ती विभिन्न विभागों में निकाली गई है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीनियर रेजिडेंट के कुल 17 पदों भरे जाने हैं. ईएसआईसी ने जिन 17 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें सीनियर रेजिडेंट (पैथोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट (एफएमटी), सीनियर रेजिडेंट (माइक्रोबायोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट (जनरल मेडिसिन), सीनियर रेजिडेंट (पेडियाट्रिक्स), सीनियर रेजिडेंट (जनरल सर्जरी), सीनियर रेजिडेंट (एनाटॉमी), सीनियर रेजिडेंट (फिजियोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट (फार्माकोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट (चेस्ट) और सीनियर रेजिडेंट (रेडियो-डायग्नोसिस) के पद शामिल हैं.

किस पद पर कितने वैकेंसी निकली

  1. सीनियर रेजिडेंट (पैथोलॉजी)-2
  2. सीनियर रेजिडेंट (एफएमटी)-2
  3. सीनियर रेजिडेंट (माइक्रोबायोलॉजी)-1
  4. सीनियर रेजिडेंट (जनरल मेडिसिन)-1
  5. सीनियर रेजिडेंट (पेडियाट्रिक्स)-1
  6. सीनियर रेजिडेंट (जनरल सर्जरी)-1
  7. सीनियर रेजिडेंट (एनाटॉमी)-1
  8. सीनियर रेजिडेंट (फिजियोलॉजी)-1
  9. सीनियर रेजिडेंट (फार्माकोलॉजी)-1
  10. सीनियर रेजिडेंट (चेस्ट)-3
  11. सीनियर रेजिडेंट (रेडियो-डायग्नोसिस)-3

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा. वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए ही भर्ती की जाएगी.

कब होगा वॉक-इन-इंटरव्यू

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 17 मई को रखा गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार वॉक-इन-इंटरव्यू सुबह 09:00 बजे से शुरू होगा जो कि 11:00 बजे तक चलेगा. जो भी वॉक-इन-इंटरव्यू  में हिस्सा लेना चाहते हैं वो  'कॉलेज काउंसिल रूम, कॉलेज बिल्डिंग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बिहटा, पटना- 801103' पर बताए गए दिन और समय पर पहुंच जाएं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू वाले दिन अपने साथ संबंधित डॉक्यूमेंट्स को भी जरूर लेकर जाएं. 

जिन उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती प्रक्रिया के तहत होगा उन्हें हर महीने सैलरी के तौर पर 67,700 रुपए दिए जाएंगे. इसके अलावा अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं, वो इस वैकेंसी को हाथ से जाने न दें.

ये भर्ती- UPSC Vacancy 2026: UPSC ने असिस्टेंट कीपर सहित कई सारे पदों पर निकाली भर्ती, 1 मई तक कर सकते हैं आवेदन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com