विज्ञापन

BTSC Recruitment: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 1091 पदों पर निकाली वैकेंसी, 6 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगा. जो उम्मीदवार इस चरण में पास होंगे उन्हें मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा.

BTSC Recruitment: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 1091 पदों पर निकाली वैकेंसी, 6 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू
आवेदन करते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस भी जमा करवानी होगी.

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने 1,091 पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं. इस भर्ती को लेकर बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है. बीटीएससी की और से जिन पदों पर भर्ती निकाली गई हैं. उनमें लेबोरेटरी असिस्टेंट (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिक डीजल), लेबोरेटरी असिस्टेंट (टेक्सटाइल इंजीनियरिंग), लेबोरेटरी असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), लेबोरेटरी असिस्टेंट (सिविल इंजीनियरिंग/ग्रामीण इंजीनियरिंग) और लेबोरेटरी असिस्टेंट (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), लेबोरेटरी असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग), लेबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल इंजीनियरिंग), लेबोरेटरी असिस्टेंट (प्रिंटिंग इंजीनियरिंग) और लेबोरेटरी असिस्टेंट (सिरेमिक इंजीनियरिंग), लेबोरेटरी असिस्टेंट (कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी), लेबोरेटरी असिस्टेंट (विज्ञान)  और लेबोरेटरी असिस्टेंट (कृषि एवं मशीनरी) के पद शामिल हैं.

किस पर पर निकली कितनी वैकेंसी-

पदकितनी वैकेंसी निकली
लेबोरेटरी असिस्टेंट (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिक डीजल)4
लेबोरेटरी असिस्टेंट (टेक्सटाइल इंजीनियरिंग)166
लेबोरेटरी असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)166
लेबोरेटरी असिस्टेंट (सिविल इंजीनियरिंग/ग्रामीण इंजीनियरिंग) 166
लेबोरेटरी असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग)146
लेबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल इंजीनियरिंग)2
लेबोरेटरी असिस्टेंट (प्रिंटिंग इंजीनियरिंग) और लेबोरेटरी असिस्टेंट (सिरेमिक इंजीनियरिंग)2
लेबोरेटरी असिस्टेंट (कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी)252
लेबोरेटरी असिस्टेंट (विज्ञान)164
लेबोरेटरी असिस्टेंट (कृषि एवं मशीनरी)1
लेबोरेटरी असिस्टेंट (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)166

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जरूर जानकारी-

  1. ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो जाएगी.
  2. अप्लाई करने की आखिरी तिथि 6 मई की है.
  3. 6 अप्रैल को बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.
  4. इस लिंक रर जाकर आवेदन कर सकेंगे.
  5. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए.
  6. अधिकतम आयु पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 37 साल और महिला अभ्यर्थियों के 40 साल तय की गई है.
  7. आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
  8. आवेदन करते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस भी जमा करवानी होगी जो कि 100 रुपए है .

क्या है चयन प्रक्रिया

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा. जो भी उम्मीदवार इन चरणों को पूरा करेंगे उनका चयन हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-  Rajasthan SI Exam 2025: ड्रेस कोड, एंट्री टाइमिंग, OMR शीट... सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की जानें जरूरी गाइडलाइंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Technical Service Commission Jobs, BTSC Vacancies, BTSC Latets Job, BTSC Vacancy, BTSC Sarkari Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com