विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

BHEL ने निकाली बंपर वेकेन्सी, 10वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2017 से पहले अपना आवेदन जमा करवा दें. 

Also Read in
BHEL ने निकाली बंपर वेकेन्सी, 10वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
देश की बड़ी नामी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं. उनकी तरफ से इन सभी पदों के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इस जारी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही अपना आवेदन करें. नोटिफिकेशन में आपको सटीक और विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी. इसके अलावा यहां आप अपनी योग्यता के मुताबिक पदों के बारे में भी जानकारि हासिल कर सकते हैं. अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग मांगी गई है. 

पदों का विवरण: बीएचईएल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में जिन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं उनमें, फिटर, वेल्डर (जी एंड ई), टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, प्लंबर, बढ़ई, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) प्रोग्रामर और सिस्टम प्रशासन सहायक, एमएलटी पैथोलॉजी के पद शामिल हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल पदों की संख्या 554 है. 

अंतिम तिथि: आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2017 से पहले अपना आवेदन जमा करवा दें. 

आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए.
 योग्यता: इन सभी पदों के लिए किसी भी उम्मीदवार को 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास होना भी अनिवार्य है. अपनी योग्यता या फिर अपने ट्रेड के मुताबिक किसी भी पद के लिए आवेदन करें.

ऐसे करें आवेदन: आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.bheltry.co.in​ पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ लें. इसके बाद अपनी योग्यता अनुसार किसी पद के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें. आवेदन के बाद एक प्रिंट आउट कॉपी अपने पास संभाल कर रख लें. 
 
जॉब्स की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jobs India, Job, Vacancy, BHEL, Notification, Post, ITI, 10th, Hiring, New Jobs In India In 2017, New Jobs, Jobs 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com