BHEL Recruitment 2022: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. बीएचईएल ने यह नोटिफिकेशन इंजीनियर, एग्जिक्यूटिव ट्रेंनी के कुल 150 पदों के लिए निकाला है. कंपनी ने इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगा है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.bhel.com पर जाएं. बीएचईएल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर 2022 से शुरू हो चुकी. बता दें कि ये भर्ती सीधी भर्ती योजना के आधार पर की जा रही हैं और योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए कंपनी परीक्षा का आयोजन करेगा. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह एक लाख रुपये की सैलरी मिलेगी.
रिक्तियों का विवरण
बीएचईएल ये भर्तियां इंजीनियर/ एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (ET) के कुल 150 पदों पर करेगा.
विषय के आधार पर रिक्तियाां
सिविल इंजीनियरिंगः 40 पद
मेकेनिकल इंजीनियरिंगः 30 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरः 15 पद
आईटी/ कंप्यूटर साइंसः 20 पद
केमिकल इंजीनियरिंगः 10 पद
मैटलर्जी इंजीनियरिंगः 05 पद
वित्तः 20 पद
मां.संः 10 पद
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई या बीटक डिग्री होनी चाहिए. वहीं एग्जिक्टिव ट्रेनी (फाइनेंस) पद के लिए बैचलर डिग्री के साथ सीए डिग्री का होना जरूरी है. वहीं एग्जिक्टिव ट्रेनी (एचआर) पद के लिए बैचलर डिग्री के साथ एमबीए या एचआर में डिप्लोमा का होना जरूरी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आयु सीमा
बीएचईएल इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए. वहीं एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए अधिकतम उम्र 29 साल होनी चाहिए. आयु की गणना 1 सितंबर 2022 के आधार पर की जाएगी.
चयन प्रक्रिया
बीएचईएल इंजीनियर/ एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (ET) पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करेगा. परीक्षा तिथि की घोषणा कंपनी द्वारा बाद में की जाएगी.
आवेदन शुल्क
बीएचईएल की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड यानी डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
बीएचईएल इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू कर चुका है, जो 4 अक्टूबर 2022 तक चलेगी.
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : असली मुद्दों से भटके, अब कपड़ों पर अटके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं