असम सरकार ने अपर प्राइमरी स्कूल और लोअर प्राइमरी स्कूल में 11278 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया है.
इसके तहत सहायक शिक्षक, विज्ञान शिक्षक, हिंदी शिक्षक, अरबी शिक्षक आदि पदों पर भर्तियां की जानी हैं. योग्य अभ्यर्थी 30 सितंबर, 2016 तक इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण:
अपर अपर प्राइमरी स्कूल |
क्र.सं. | पद | रिक्तियां |
1 | सहायक शिक्षक | 2945 पद |
2 | विज्ञान शिक्षक | 413 पद |
3 | हिंदी शिक्षक | 1590 पद |
4 | अरबी शिक्षक | 196 पद |
लोअर प्राइमरी स्कूल |
5 | सहायक अध्यापक | 6134 पद |
वांछित योग्यता:- सहायक शिक्षक: इस पद के लिए UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री, उत्तर प्रदेश टेट (UP TET) और बीएड (B.Ed.).
- विज्ञान शिक्षक: इस पद के लिए UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Sc. की डिग्री, उत्तर प्रदेश टेट (UP TET) विज्ञान और गणित विषय के साथ क्वालीफाई किया हो और बीएड (B.Ed.).
- हिंदी शिक्षक: इस पद के लिए UGC से मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हिंदी विषय सहित उत्तर प्रदेश टेट (UP TET) पास किया हो और बीएड (B.Ed.).
- अरबी शिक्षक: इस पद के लिए UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री और अरबी विषय के साथ उत्तर प्रदेश टेट पास किया हो और बीएड (B.Ed.).
- सहायक शिक्षक: इस पद के लिए 50% अंकों के साथ हायर सेकेण्डरी (10+2) पास या समकक्ष योग्यता चाहिए. देश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा के साथ उत्तर प्रदेश टेट (UP TET) पास किया हो.
शिक्षकों की चयन प्रक्रिया:
योग्य शिक्षकों का चयन Director of Elementary Education, Assam द्वारा आयोजित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन:
इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों और फोटो के साथ 30 सितंबर, 2016 तक
www.lpupteachers.com पर लॉग-इन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
असम सरकार में
अपरप्राइमरी स्कूल शिक्षक भर्ती 2016 के विस्तृत अधिसूचना और अन्य जानकारियों
(आयु सीमा, आवेदन शुल्क आदि) के लिए
यहां क्लिक करें.
असम सरकार में
लोअर प्राइमरी स्कूल शिक्षक भर्ती 2016 के विस्तृत अधिसूचना और अन्य जानकारियों
(आयु सीमा, आवेदन शुल्क आदि) के लिए
यहां क्लिक करें.