विज्ञापन

यूपी की 22 परीक्षाओं में नहीं भरे गए 11 हजार से ज्यादा आरक्षण वाले पद? अखिलेश यादव ने शेयर किया PDA ऑडिट

Akhilesh Yadav PDA Reservation Audit: अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि एससी, एसटी और ओबीसी समेत तमाम आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को भर्तियों में नौकरी नहीं दी गई. उन्होंने इस पूरे मामले पर एक ऑडिट रिपोर्ट भी शेयर की है.

यूपी की 22 परीक्षाओं में नहीं भरे गए 11 हजार से ज्यादा आरक्षण वाले पद? अखिलेश यादव ने शेयर किया PDA ऑडिट
Akhilesh Yadav PDA Reservation Audit: अखिलेश यादव ने उठाया पीडीए आरक्षण का मुद्दा

Akhilesh Yadav PDA Reservation Audit: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले आरक्षण को बड़ा मुद्दा बनाने का मन बना लिया है. इस मामले को लेकर अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि नौकरियों में आरक्षण की खुली डकैती चल रही है. इस दौरान उन्होंने नॉट फाउंड सूटेबल यानी NFS का जिक्र भी किया. साथ ही एक पूरी पीडीएफ फाइल भी शेयर की, जिसमें बताया गया है कि कैसे 22 बड़ी भर्तियों में आरक्षित वर्ग की सीटों को नहीं भरा गया है. अखिलेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी ये ऑडिट फाइल शेयर की है, जिसमें हर परीक्षा और उसमें दिए जाने वाले आरक्षित पदों का जिक्र है. 

अखिलेश ने बताया PDA आरक्षण घोटाला

अखिलेश यादव पिछले कई सालों से पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाते आए हैं. SC, ST और ओबीसी वर्ग को मिलने वाले आरक्षण को अखिलेश PDA आरक्षण के नाम से बुलाते हैं. इस बार उन्होंने नौकरियों में इस आरक्षण का पूरा ऑडिट करवा दिया और भर्तियों के तमाम आंकड़े सामने रख दिए. अखिलेश ने आरोप लगाया है कि पिछले 10 साल में कुल 22 भर्तियों में 11514 से ज्यादा पीडीए आरक्षित सीटों की लूट हुई है. इसे उन्होंने PDA आरक्षण घोटाले का नाम दिया है. 

69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला

यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला सुप्रीम कोर्ट में है. इस मामले में हाईकोर्ट पहले ही अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुना चुका है और अब सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है. इस भर्ती में आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप है और अभ्यर्थी कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं. अखिलेश यादव ने भी अपने ऑडिट में पहले नंबर पर इसी भर्ती परीक्षा को रखा है. इसमें लिखा गया है कि पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी ये कहा था कि इसमें आरक्षण का सही से पालन नहीं हुआ है. अखिलेश ने इस भर्ती में 7933 से ज्यादा पदों की लूट का आरोप लगाया है. 

इन तमाम भर्तियों का है जिक्र 

  1. 69 हजार शिक्षक भर्ती  
  2. वन और वन्य जीव रक्षक भर्ती   
  3. बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भर्ती 
  4. एडेड जूनियर हाई स्कूल मास्टर, हेडमास्टर भर्ती 
  5. ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 
  6. नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती 
  7. upsssc कनिष्ठ सहायक
  8. प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती
  9. लखीमपुर कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 
  10. upsssc आशुलिपिक भर्ती
  11. UPSSSC कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती
  12. लेखपाल भर्ती
  13. पशु चिकित्सक भर्ती
  14. स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती
  15. चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद
  16. चिकित्सा अधिकारी
  17. UPSSSC अमीन, नीलामकर्ता भर्ती
  18. UPSSSC लिपिक सह टंकक भर्ती 
  19. UPSSSC सहायक कोषागार लेखाकार भर्ती
  20. UPSSSC अधिशासी अधिकारी भर्ती 
  21. UPSSSC सहायक चकबंदी अधिकारी भर्ती
  22. UPSSSC कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती 

NFS क्या है? जिसके जरिए नौकरी में आरक्षण खत्म करने की साजिश का आरोप लगा रहे अखिलेश यादव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav PDA Reservation Audit, Akhilesh Yadav Reservation Audit, PDA Reservation Audit UP, UP SC ST OBC Reservation, UP Jobs Reservation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com