विज्ञापन

कैसे करा सकते हैं केंद्रीय विद्यालय में बच्‍चे का एडमिशन, जानें KVS Admission का पूरा प्रोसेस

Kendriya Vidyalaya  Admission: देश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) गिने जाते हैं. हर साल हजारों पेरेंट्स यहां बच्चों का एडमिशन करवाने की कोशिश करते हैं.

कैसे करा सकते हैं केंद्रीय विद्यालय में बच्‍चे का एडमिशन, जानें  KVS Admission का पूरा प्रोसेस

Kendriya Vidyalaya  Admission: देश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) गिने जाते हैं. हर साल हजारों पेरेंट्स यहां बच्चों का एडमिशन करवाने की कोशिश करते हैं. KVS देश के हर कोने में हैं. अगर आप भी यहां बच्‍चे का एडमिशन कराने की सोच रहे हैं तो जानें पूरी प्रक्रिया. 

KVS में एडमिशन 
KVS में बालवाटिका, कक्षा 1 में एडमिशन होता है. इसके अलावा अन्य कक्षाओं में सीट खाली होने पर एडमिशन दिया जाता है. लेकिन इसके लिए लिखित परीक्षा ली जाती है. केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा 1 में प्रवेश के लिए छात्र की न्यूनतम आयु 6 से 8 वर्ष तक होनी आवश्यक है. बाल वाटिका-1, 2 एवं 3 में प्रवेश के लिए आयु क्रमश: 3 से 4 वर्ष, 4 से 5 वर्ष और 5 से 6 वर्ष तय की गई है.

CBSE 10th Result 2026 से पहले बच्‍चे का दूसरे स्‍कूल में 11वीं में कराना हो एडमिशन तो क्‍या करें

कब निकलते हैं फार्म 
हर साल बालवाटिका व कक्षा 1 में एडमिशन के लिए फार्म मार्च महीने में निकाले जाते हैं. इसके लिए नियमित रूप से आध‍िकारिक वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in पर विजिट करते रहें. 

एडमिशन कैसे होता है 
एक बार आवेदन करने के बाद कक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की कई सूची जारी की जाती है. सूची में नाम आने के बाद एडमिशन प्रोसेस शुरू होता है. एक बार सूची में नाम आ जाए तो बच्‍चे का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ, माता-पिता का सर्विस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) मांगा जाता है. 

Harvard University ने लॉन्‍च किए 6 Free ऑनलाइन कोर्स, घर बैठे AI, वेब डेवलेपमेंट, प्रोग्रामिंग, कोडिंग सीखें

KVS Admission में आरक्षण 
केंद्रीय विद्यालयों में सभी नए एडमिशन में अनुसूचित जाति के लिए 15% सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5% सीटें, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC- NCL) के लिए 27% सीटें आरक्षित होती हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com