AHC RO Admit Card 2022: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर पद पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. हाईकोर्ट ने हिंदी और उर्दू रिव्यू ऑफिसर (RO) के 29 पदों पर भर्ती के लिए यह एडमिट कार्ड जारी किया है. इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इलाहाबाद हाईकोर्ट ऑफिशियल वेबसाइट https://recruitment.nta.nic.in या www.allahabadhighcourt.in पर जाकर एडमिट कार्ड (AHC RO ARO dmit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदन संख्या और जन्म तिथि की मदद से उम्मीदवार हाईकोर्ट रिव्यू ऑफिसर (हिंदी) और रिव्यू ऑफिसर (उर्दू) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि स्टेज 1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों द्वारा ही स्टेज II प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है.
AHC Review Officer Mains Admit Card: इस लिंक से करें डाउनलोड
इलाहाबाद हाईकोर्ट रिव्यू ऑफिसर हिंदी / उर्दू II परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2022 को करेगा. यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बुधवार 28 सितंबर को जारी किया गया है. परीक्षा वाले दिन उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज की फोटो, आईडी प्रूफ आदि लेना न भूलें.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एडमिट कार्ड पर होंगे ये विवरण
उम्मीदवार का नाम, उम्मीदवार के पिता का नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय, उम्मीदवार की कैटेगरी इत्यादि दी गई हैं.
रिक्तियों का विवरण
इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिव्यू ऑफिसर के कुल 29 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें से हिन्दी के लिए 27 और उर्दू के लिए 2 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है या प्रवेश पत्र में कोई विसंगति रहती है तो वे इस नंबर 011 40759000/69227700 या ईमेल: allhcre@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं.
AHC RO Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.nta.nic.in पर जाएं.
2.होमपेज पर Recruitment Examinations-2021
of Hon'ble High Court of Judicature at Allahabad लिंक पर क्लिक करें.
3.इसके बाद नए वेबपेज पर एडमिट कार्ड फॉर रिव्यू ऑफिसर-हिंदी/उर्दू के लिंक पर क्लिक करें.
4.अब एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
5.ऐसा करने के साथ ही रिव्यू ऑफिस का एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा.
6.अब डाउनलोड हुए एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालें और संभाल कर रखें.
शाहरुख खान ने अपनी फोटो पोस्ट करने के साथ-साथ लिखा मजेदार नोट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं