विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2018

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निकाली ऑफिसर के पदों पर वेकेन्सी, जल्द करें आवेदन

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 साल, ओबीसी के लिए 30 साल और एससी एसटी श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए 32 साल है. 

Also Read in
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निकाली ऑफिसर के पदों पर वेकेन्सी, जल्द करें आवेदन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके लिए AAI की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर सभी जरूरी जानकारियां हासिल कर सकते हैं. योग्य उम्मीदवार नियम व शर्तों के अनुसार अपना आवेदन पूरा करें. 

पदों का विवरण: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एक्जुकेटिव ऑफिसर के पदों पर वेकेन्सी निकाली है. 

कुल पदों की संख्या: कुल खाली पदों की संख्या 542 है.

योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्किटेक्चर में  डिग्री होना जरूरी है. 
 
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 साल, ओबीसी के लिए 30 साल और एससी एसटी श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए 32 साल है. 

ऐसे करें आवेदन: आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले जारी नोटिफिकेशन को सावधानीपूर्वक पढ़ें. इसके बाद अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें. आवेदन करने के बाद इसकी एक फोटो कॉपी अपने पास संभालकर रख लें. 

आवेदन की अंतिम तिथि: उम्मीदवार 27 अप्रैल 2018 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
 
जॉब्स की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAI Job, AAI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com