विज्ञापन

यूपी के बरेली और सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली की तारीख जारी, सेना में भर्ती होने का मौका

यूपी में अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी हो गया है. बरेली में 6 अगस्त और सहारनपुर में 17 अगस्त से भर्ती शुरू होगी. जानिए किस दिन किस पद और किस जिले के उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा.

यूपी के बरेली और सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली की तारीख जारी, सेना में भर्ती होने का मौका
यूपी में अग्निवीर भर्ती रैली

Army Agniveer Rally 2026: अगर आप भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय सेना ने उत्तर प्रदेश में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. अब उम्मीदवार पहले से अपनी तैयारी कर सकते हैं और तय तारीख पर भर्ती रैली में पहुंच सकते हैं. इस बार बरेली और सहारनपुर में भर्ती रैली होगी. अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जिलों और पदों के उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा. ऐसे में अगर आपने आवेदन किया है, तो अपनी तारीख और जरूरी दस्तावेज पहले ही तैयार रखें, ताकि भर्ती के दिन किसी तरह की परेशानी न हो.

बरेली में 6 अगस्त से होगी शुरुआत

भारतीय सेना की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक बरेली के जाट रेजिमेंटल सेंटर में 6 अगस्त से 13 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी. यहां जनरल ड्यूटी, ट्रेड्समैन, स्पोर्ट्स और क्लर्क जैसे पदों के लिए भर्ती होगी. सभी उम्मीदवारों को तय समय पर अपने ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स लेकर पहुंचना होगा.

किन लोगों को मिलेगा मौका

  • युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के बेटे
  • युद्ध में घायल हुए सैनिकों के बेटे
  • युद्ध विधवाओं के बेटे
  • जाट रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के बेटे और सगे भाई
  • जाट रेजिमेंट में सेवा दे रहे सैनिकों के बेटे और सगे भाई
  • स्पोर्ट्स ट्रायल में चुने गए खिलाड़ी
  • भर्ती के नियम पूरे करने वाले दूसरे योग्य उम्मीदवार

किस दिन किसकी भर्ती होगी

6 अगस्त को स्पोर्ट्स और जनरल ड्यूटी के कुछ उम्मीदवारों की भर्ती होगी. 7 अगस्त को हरियाणा के उम्मीदवार बुलाए जाएंगे. 8 और 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के उम्मीदवार शामिल होंगे. 11 अगस्त को राजस्थान के उम्मीदवारों की भर्ती होगी. 12 अगस्त को ट्रेड्समैन और 13 अगस्त को क्लर्क पद के लिए भर्ती होगी.

सहारनपुर में 17 अगस्त से रैली

सहारनपुर के आंबेडकर स्टेडियम में 17 अगस्त से 10 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी. इसमें उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के उम्मीदवार हिस्सा लेंगे. सेना के अधिकारियों के मुताबिक हर दिन करीब 1200 उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा. किस जिले के उम्मीदवार किस दिन आएंगे, इसकी जानकारी तय शेड्यूल के अनुसार दी जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि रैली में जाने से पहले अपनी तारीख और सभी जरूरी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें.

ये भी पढ़ें - सेना से बाहर होने वाले अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर! CRPF, CISF और BSF में 50% आरक्षण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agniveer Rally, Army Bharti 2026, Up Agniveer Reservation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com