विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2019

झारखंड: हेमंत सोरेन की ताजपोशी के बहाने विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रांची में जुटेंगे ये दिग्गज नेता

झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत आधा दर्जन मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी समेत कई नेता शामिल होंगे.

झारखंड: हेमंत सोरेन की ताजपोशी के बहाने विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रांची में जुटेंगे ये दिग्गज नेता
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
रांची:

झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत आधा दर्जन मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी समेत कई नेता शामिल होंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता और महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य शुक्रवार को यहां एक विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, बड़े नेताओं एवं सम्माननीय लोगों को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल होंगे. 

मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन की जनता से अपील, दिया एक शानदार आइडिया

साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, बसपा अध्यक्ष मायावती, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और अहमद पटेल के भी कार्यक्रम में आने की सहमति मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम यहां मोरहाबादी मैदान में 29 दिसंबर को दोपहर दो बजे होगा.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले हेमंत सोरेन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

सुप्रियो ने बताया कि हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित किया था लेकिन वह व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में नहीं आ पा रहे हैं लेकिन उन्होंने हेमंत को अपनी शुभकामनाएं दी है और कहा है कि समय मिलते ही वह झारखंड आयेंगे. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री राज्य में आयेंगे, राज्य सरकार उनका स्वागत करेगी. हेमंत ने राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी फोन कर शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने का न्यौता दिया जिसे दास ने स्वीकार कर लिया और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की पुष्टि की है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hemant Soren, Hemant Soren Oath Taking Ceremony
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com