विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2019

रिमोट वाली सरकार ने 5 सालों में 25 लाख बनवाए, हमनें 5 साल से भी कम समय में 1 करोड़ 25 लाख घर बनवा दिए : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'जो लोग मुझ पर आज कीचड़ उछाल रहे हैं, उन्होंने गरीबों के लिए कुछ काम नहीं किया. हमने इतने समय में 1 करोड़ 25 लाख घर बना दिए.

रिमोट वाली सरकार ने 5 सालों में 25 लाख बनवाए, हमनें 5 साल से भी कम समय में 1 करोड़ 25 लाख घर बनवा दिए : पीएम मोदी
पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले 100 रैलियां करेंगे
  • पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना
  • पीएम आवास योजना का किया जिक्र
  • 2022 तक सबको घर देने का वादा
नई दिल्ली:

झारखंड में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी  ने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में एक परिवार के नाम पर योजनाएं बनती थीं जिसमें घर की कम, उस परिवार की ज्यादा चिंता होती थी. पीएम मोदी ने कहा हमने आवास योजना को किसी के नाम से नहीं बनाया है, इस योजना में लाभार्थी को बिचौलिए को पैसे नहीं देने पड़ते हैं. कुछ लोग कहते हैं कि आवास योजना तो पहले भी थी इसमें नया क्या है. पीएम मोदी ने पूछा कि अगर आवास योजना पहले से थी तो वो घर किसी को कहीं नजर क्यों नहीं आए. पीएम मोदी ने कहा कि हमने नमो आवास य़ोजना, नरेंद्र मोदी योजना, रघुवर दास आवास योजना नहीं बनाई, बल्कि सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना बनाई ताकि जो भी प्रधानमंत्री आए वह इस योजना को आगे बढ़ाए. क्योंकि हमें नाम की नहीं बल्कि काम की ज्यादा चिंता है. पहले की योजनाओं में मॉनिटरों की योजना नहीं थी. हमने इसके लिए एक प्रणाली तैयार की है. घर बनाने की योजना की समय-समय पर जांच की जाती है. उनकी फोटो भी रखी जाती हैं, जिन्हें कोई भी देख सकता है. बिजली का कनेक्शन, रसोई का कनेक्शन जैसी सुविधा घर के साथ मिल रहे हैं. पहले घर छोटे बनते थे, अब हमने उनका साइज बढ़ा दिया है, साथ ही डिजाइन भी बदल दिए हैं.

'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत अयोध्या में भगवान राम को भी मिले घर, BJP सांसद ने पत्र लिख की मांग

मोदी ने कहा, 'जो लोग मुझ पर आज कीचड़ उछाल रहे हैं, उन्होंने गरीबों के लिए कुछ काम नहीं किया. हमने इतने समय में 1 करोड़ 25 लाख घर बना दिए. उनसे इतने काम करने में कई साल लग जाते. पहले घर बनाने में 18 महीने लगते थे. हमने ऐसा काम किया कि 12 महीने में लोग हमारे बनाए घरों में रहने लगे.' उन्होंने कहा, 'जब देश में रिमोट कंट्रोल वाली सरकार थी तो उन्होंने पांच साल में गांवों में सिर्फ 25 लाख कर बनवाये थे और हमनें 5 साल से भी कम समय में 1 करोड़ 25 लाख घर बनवा दिये हैं.' आपको बता दें कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले 100 रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में वह आज झारखंड और ओडिशा के दौरे पर हैं जहां वह रैलियों के साथ-साथ कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. 

लखनऊ में बोले PM मोदी, 'गरीबी की मार ने मुझे जिंदगी जीना सिखाया'​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pradhan Mantri Awas Yojna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com