विज्ञापन

झारखंड: आवासीय विद्यालय में शर्मनाक हरकत, तीसरी कक्षा की छात्रा दुष्कर्म से हुई गर्भवती; प्रधानाध्यापक भेजा गया जेल

झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज में आवासीय विद्यालय में 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया. जिसमें प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 

झारखंड: आवासीय विद्यालय में शर्मनाक हरकत, तीसरी कक्षा की छात्रा दुष्कर्म से हुई गर्भवती; प्रधानाध्यापक भेजा गया जेल
चतरा जिले के हंटरगंज में आवासीय विद्यालय में 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया.

Jharkhand Minor Girl Rape News:  झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय पर स्थित कल्याण विभाग का आवासीय विद्यालय इन दिनों चर्चा में है. शिक्षा का मंदिर माने जाने वाले इस स्कूल में एक 13 साल की बच्ची के साथ घिनौनी वारदात हो गई. तीसरी कक्षा पढ़ने वाली इस नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने की खबर सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर किया हंगामा

जब परिवार को इस बात का पता चला तो उनके गुस्से की कोई सीमा न रही. परिजन तुरंत विद्यालय पहुंचे और वहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने स्कूल प्रशासन से जवाब मांगा और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. उन्होंने तुरंत मामले की गंभीरता को समझा और पीड़ित बच्ची व आरोपी शिक्षक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी.

उच्च स्तरीय जांच के बाद आरोपी को भेजा जेल 

जिला प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया. उपायुक्त कीर्ति श्री के निर्देश पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार और एसडीओ सह जिला कल्याण पदाधिकारी जहूर आलम ने बाल कल्याण समिति की टीम के साथ पूरी जांच की. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया. जांच रिपोर्ट और बच्ची के बयान के आधार पर शुक्रवार को प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

अनुसंधान जारी सख्त कार्रवाई का भरोसा

उपायुक्त कीर्ति श्री ने कहा कि मामले की जांच अभी भी चल रही है. शुरुआती तथ्यों के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. स्थानीय लोग अब दोषी शिक्षक को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: कांग्रेस की बैठक में धारीवाल- गुंजल समर्थकों के बीच चले लात-घूंसे, जिला अध्यक्ष बोलीं- यह चंबल का पानी है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand | Rape Of A Minor | Rape Of A Student In Chatra | Chatra | Hunterganj | Residential School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com