विज्ञापन

पलामू: NEET परीक्षा में बड़ी चूक! हिंदी की जगह मिला अंग्रेजी पेपर, NTA की लापरवाही पर फूटा छात्रों का गुस्सा

Jharkhand News: झारखंड के पलामू स्थित योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में NEET UG परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र की भाषा को लेकर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. जिसके बाद प्रशासन ने केंद्र पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया. पढ़ें बिनोद सिंह की ये रिपोर्ट.

पलामू: NEET परीक्षा में बड़ी चूक! हिंदी की जगह मिला अंग्रेजी पेपर, NTA की लापरवाही पर फूटा छात्रों का गुस्सा
Palamu NEET UG Exam
NDTV

Palamu NEET UG Exam News: झारखंड के पलामू जिले  में बीते रविवार को नीट  (NEET UG) परीक्षा के  दौरान उस वक्त भारी अवस्था देखने को मिली, जब एक परीक्षा केंद्र पर हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा के प्रश्न पत्र वितरित कर दिए गए. मेदिनीनगर स्थित योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में हुई इस बड़ी लापरवाही से नाराज छात्रों और अभिभावकों ने केंद्र पर जमकर हंगामा किया और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए.

तकनीकी चूक से बिगड़ा परीक्षा का शेड्यूल

निर्धारित समय के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक समाप्त होनी थी. लेकिन प्रश्न पत्र के भाषा विवाद के कारण  परीक्षा को काफी देर तक रोकना पड़ा. काफी जद्दोजहद और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से मिले निर्देशों के बाद शाम 6 बजे दोबारा परीक्षा शुरू कराई जा सकी. 

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

हंगामे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की. सदर एसडीएम सुलोचना मीणा ने स्पष्ट किया कि तकनीकी त्रुटि के कारण छात्रों को अंग्रजी भाषा का पेपर अंग्रेजी को छात्रों को मिल गया था.जिसमें सुधार कर लिया गया है.  इस त्रुटि को तुरंत सुधार लिया गया और छात्रों को अतिरिक्त समय देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई गई.

सिर्फ एक केंद्र पर आई समस्या

​बता दें कि पलामू जिले में नीट परीक्षा के लिए कुल चार केंद्र बनाए गए थे जिनमें केजी गर्ल्स स्कूल, जिला स्कूल और गिरिवर हाई स्कूल शामिल थे लेकिन केवल महिला कॉलेज केंद्र पर ही यह समस्या सामने आई.

जांच के घेरे में लापरवाही

 मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी समेत जिले के आला अधिकारी देर शाम तक परीक्षा केंद्र पर डटे रहे ताकि परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. प्रशासन अब इस पूरी चूक की जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

यह भी पढ़ें: बंगाल में भगवा लहर, ममता बनर्जी साफ; बीजेपी की जीत के 10 फैक्टर

लेखक के बारे में
img
अनामिका मिश्रा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Jharkhand, NEET UG Exam 2026, Education News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com