विज्ञापन

"किसी को बताया तो स्कूल से निकाल दूंगा", 14 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करता था प्रिंसिपल, 6 महीने बाद खुलासा

गिरिडीह (झारखंड) के एक प्राइवेट स्कूल के आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी गुस्सा है. पढ़िए अमर सिन्हा की रिपोर्ट.

"किसी को बताया तो स्कूल से निकाल दूंगा", 14 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करता था प्रिंसिपल, 6 महीने बाद खुलासा
आरोपी प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

झारखंड में गिरिडीह के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप सामने आया है. पचम्बा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 14 वर्षीय छात्रा का आरोप है कि उसे धमकाया गया और उसके साथ जबरदस्ती की. चौंकाने वाली बात यह है कि इस कृत्य को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसी स्कूल का प्रिंसिपल था. प्रिंसिपल की धमकी से सहमी नाबालिग छात्रा पिछले छह महीने से छेड़खानी की शिकार हो रही थी. लंबे समय से प्रिंसिपल के कृत्यों को झेल रही बच्ची ने घरवालों को पूरी बात बता दी. परिजन थाने पहुंचे और मालमे में एफआईआर दर्ज हुई.

छात्रा ने स्कूल जाने से किया इनकार

प्रिंसिपल की करतूतों से परेशान छात्रा ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को अचानक स्कूल जाने से इनकार कर दिया. परिजनों के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई. छात्रा ने बताया, "प्रिंसिपल उसे बार-बार धमकी देता था कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे स्कूल से निकाल दिया जाएगा."

मार्कशीट लेने गई छात्रा, आरोपी ने की जबरदस्ती

करीब 3 दिन पहले 22 अप्रैल को छात्रा मार्कशीट लेने स्कूल गई थी. आरोप है कि प्रिंसिपल ने उसे अपने कक्ष में बुलाकर जबरन छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धमकी दी. मामला सामने आने के बाद परिजनों की शिकायत पर पचम्बा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. 

स्थानीय लोगों में गुस्सा

थाना प्रभारी राजीव कुमार के अनुसार, आरोपी मोहम्मद इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. जनप्रतिनिधियों ने भी मामले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

यह भी पढ़ेंः पुलिस की गाड़ी में बैठकर एग्जाम सेंटर तक पहुंचेंगे NEET अभ्यर्थी! हरियाणा सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giridih News, Jharkhand Crime, School Principal Arrested, School Crime, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com