विज्ञापन

Dhanbad Bhudhasan News: 'खाना बना रहे थे और अचानक गायब हो गए पड़ोसियों के घर', धनबाद में भू-धसान ने मचाई तबाही

धनबाद के बाघमारा में शुक्रवार शाम जमीन धंसने से बड़ी आपदा आई. टंडाबाड़ी बस्ती के 10 घर मलबे में तब्दील हो गए. हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं. देखें ग्राउंड रिपोर्ट.

Dhanbad Bhudhasan News: 'खाना बना रहे थे और अचानक गायब हो गए पड़ोसियों के घर', धनबाद में भू-धसान ने मचाई तबाही
धनबाद के बाघमारा में जमीन धंसने से 10 घर तबाह: घर से भागकर लोगों ने बचाई जान, 4 घायल
NDTV Reporter

Jharkhand News in Hindi: झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा स्थित टंडाबाड़ी बस्ती में शुक्रवार देर शाम जमीन धंसने से बड़ा हादसा हो गया. देखते ही देखते करीब 10 घर धरती के गर्भ में समा गए. इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है. मौके पर एक मोटरसाइकिल और एक कार भी मलबे में फंस गई.

जोरदार धमाके के बाद गायब हुए घर

हादसे के वक्त टंडाबाड़ी बस्ती में अफरा-तफरी मच गई. पीड़ित मनोज सिंह ने बताया कि शाम के समय जब लोग खाना बना रहे थे, तभी अचानक एक तेज धमाका हुआ और जमीन हिलने लगी. लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे. बाहर आकर देखा तो आसपास के 10 घर गायब हो चुके थे. स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे घायलों को निकालकर असर्फी अस्पताल पहुंचाया.

भू-धसान में मकानों को नुकसान के बाद सड़कों पर रखा घर का सामान.

भू-धसान में मकानों को नुकसान के बाद सड़कों पर रखा घर का सामान.
Photo Credit: NDTV Reporter

जहरीली गैस और खदानों का खतरा

इस हादसे के पीछे असुरक्षित कोयला खनन को बड़ी वजह माना जा रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, ओपन कास्ट खदानों में अत्यधिक उत्खनन से जमीन के नीचे खालीपन पैदा हो गया है, जिससे ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं. इलाके में लगातार जहरीली गैसों का रिसाव भी हो रहा है, जो लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन गया है. BCCL और जिला प्रशासन ने पहले भी कई बार लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी, लेकिन उचित पुनर्वास न होने के कारण लोग वहीं रहने को मजबूर थे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV Reporter

प्रशासन और BCCL के खिलाफ गुस्सा

हादसे की सूचना मिलते ही BCCL अधिकारी अविनाश कुमार और अंचलाधिकारी (CO) गिजीनानंद किश्को मौके पर पहुंचे. अधिकारियों को स्थानीय लोगों के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा. पीड़ितों ने मांग की है कि उन्हें केवल खोखले आश्वासन नहीं, बल्कि सुरक्षित स्थान पर पक्का घर और मुआवजा दिया जाए. फिलहाल प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय देने की बात कही है और राहत कार्य जारी है.

ये भी पढ़ें:- दांतो से कलम दबा कर लिखने वाले दिव्यांग फैजान बना झारखंड स्टेट टॉपर, 10वीं में लाए 93.8 प्रतिशत अंक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com