विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

श्रीनगर में अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए लगाया गया प्रतिबंध

श्रीनगर के कई हिस्सों में रविवार को अलगाववादियों द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं.

श्रीनगर में अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए लगाया गया प्रतिबंध
फाइल फोटो
  • श्रीनगर में लगाया गया प्रतिबंध
  • अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए लिया फैसला
  • कोठीबाग और राम मुंशीबाग इलाकों में भी आंशिक प्रतिबंध लगाए गए हैं.
श्रीनगर: श्रीनगर के कई हिस्सों में रविवार को अलगाववादियों द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं. खानयार, नौहट्टा, रैनावारी, एम आर गंज, सफा कदल, मैसुमा और क्रालखुद में प्रतिबंध लगाया गया है. पुलिस ने कहा, "कोठीबाग और राम मुंशीबाग इलाकों में भी आंशिक प्रतिबंध लगाए गए हैं." अलगाववादियों के संगठन ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर प्रकाश डालने के लिए सोनावर स्थित भारत और पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षकों के समूह (यूएनएमओजीआईपी) के मुख्यालय तक विरोध प्रदर्शन आहूत किया है.

यह भी पढ़ें: श्रीनगर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल उड़ानों से जोड़ने पर विचार कर रही है सरकार, जम्मू में नया एयरपोर्ट

10 दिसंबर को वार्षिक मानवाधिकार दिवस भी है.  जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक भूमिगत हो गए हैं. प्रशासन ने पहले ही मीरवाइज उमर फारूक को घर में नजरबंद में रखा है, जबकि सैयद अली गिलानी लगभग एक साल से घर में नजरबंद हैं.

VIDEO: श्रीनगर में बाल काटने के संदेह पर दो लोगों पर हमला
प्रतिबंधित क्षेत्रों में पुलिस और सीआरपीएफ के दस्ते तैनात किए गए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Restriction In Srinagar, Protesters In Srinagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com