- PAK ने किया सीजफायर का उल्लंघन
- पुंछ के बालाकोट सेक्टर में दागे मोर्टार
- भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में सीमा पर पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है. आज (रविवार) सुबह एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर (Ceasefire Violation) का उल्लंघन किया. सुबह 6:15 बजे LoC से सटे पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई और मोर्टार दागे गए. जिसके बाद भारतीय सेना (Indian Army) ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
पाकिस्तान लगातार आतंकियों को सीमा पार भेजने की कोशिश करता रहता है. हाल के दिनों में राज्य में आतंकियों से मुठभेड़ की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. बीते मंगलवार शोपियां में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया. यह एनकाउंटर शोपियां के तुर्कवंगम इलाके में हुआ. आतंकियों के पास से दो एके-47 और इंसास राइफल भी बरामद हुई थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खात्मे के लिए पिछले कुछ समय से अभियान चला रखा है. सुरक्षाबलों ने 7 जून को पांच, 8 जून को चार और 10 जून को पांच आतंकियों को मार गिराया था. इस महीने में मारे गए आतंकियों की तादाद 17 हो गई है. इस साल अभी तक राज्य में 109 आतंकी मारे जा चुके हैं.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने उस समय बताया था कि पिछले 17 दिनों में कुल 27 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है. इसकी वजह से हताश होकर आतंकी अब निर्दोषों को निशाना बना रहे हैं. दिलबाग सिंह ने डोडा जिले में संवाददाताओं से कहा था, ''कश्मीर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमने पिछले 16 से 17 दिनों में 27 आतंकवादियों को मार गिराया है. ये आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के थे. वे हताश होकर अब निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं.''
VIDEO: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में 8 आतंकी ढेर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं