विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2018

कारगिल में कड़ाके की ठंड, पारा शून्य से 20.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 20.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया.

कारगिल में कड़ाके की ठंड, पारा शून्य से 20.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा
प्रतीकात्मक इमेज
  • कारगिल में कड़ाके की ठंड
  • पारा शून्य से 20.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा
  • लेह में शून्य से 16.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 20.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया. मौसम विभाग ने कहा कि ठंडी हवाएं चलना जारी रहेंगी. जम्मू शहर में भी 4.3 डिग्री सेलिसियस तापमान के साथ मौसम की सबसे ठंड रात रही. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में गुरुवार और शुक्रवार को तेज ठंडी हवाएं चलने की बात कही है. 

यह भी पढ़ें: कड़कड़ाती ठंड से उत्तर भारत कांपा, कारगिल में तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

लेह में शून्य से 16.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ, जो इस मौसम का दूसरा अब तक का सबसे कम तापमान है. मौसम विभाग के अनुसार, पहलगाम में तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ और गुलमर्ग में शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि बटोटे में दो डिग्री, बनिहाल में शून्य, भदरवाह में 0.1 डिग्री दर्ज हुआ. 

VIDEO: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में हो रही जमकर बर्फ़बारी
वहीं, उधमपुर में तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kargil Cold, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com