विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2020

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, बरामद की 1 AK-47 और 2 पिस्टल

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के श्रीनगर में CRPF ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया और तीन आतंकियों को मार गिराया.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, बरामद की 1 AK-47 और 2 पिस्टल
घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है. (फाइल फोटो)
  • जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकी ढेर
  • 1 AK-47 और 2 पिस्टल बरामद
  • रविवार दोपहर खत्म हुआ ऑपरेशन
श्रीनगर:

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकवाद के सफाए को लेकर अभियान छेड़ा हुआ है. श्रीनगर में आज (रविवार) सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया और तीन आतंकियों को मार गिराया. टीम ने उनके पास से एक एके-47 और दो पिस्टल बरामद की हैं. आतंकियों से कई घंटों तक चली मुठभेड़ में सेना की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को आज सुबह श्रीनगर के जदीबाल स्थित जूनीमार मोहल्ले में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने उनको पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया. मौके पर पहुंचते ही आतंकियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं. कई घंटों तक चले ऑपरेशन में तीनों आतंकियों को मार गिराया गया. ऑपरेशन दोपहर करीब दो बजे खत्म हुआ. टीम ने तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं. उनके पास से एक एके-47 और दो पिस्टल भी मिली हैं. जॉइंट टीम के सभी सदस्य सुरक्षित हैं.

बताते चलें कि आज सुबह एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. सुबह 6:15 बजे LoC से सटे पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पड़ोसी मुल्क की ओर से फायरिंग की गई और मोर्टार दागे गए. जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उन्हीं की भाषा में करारा जवाब दिया. गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

VIDEO: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में 8 आतंकी ढेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Terrorist, Security Forces JK, AK 47, Jammu Kashmir News, Jammu Kashmir Terrorism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com