विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2017

पाकिस्तान की फायरिंग में सेना के एक मेजर सहित तीन जवान शहीद, सेना ने दी श्रद्धांजलि

सेना के मुताबिक शनिवार को अचानक बिना किसी उकसावे वाले कार्रवाई के दोपहर सवा बारह बजे पाक की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया.

पाकिस्तान की फायरिंग में सेना के एक मेजर सहित तीन जवान शहीद, सेना ने दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तान की फायरिंग में सेना के एक मेजर सहित तीन जवान शहीद, सेना ने दी श्रद्धांजलि
  • जम्मू के राजौरी सेक्टर के केरी एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग
  • एक मेजर सहित तीन जवान शहीद हो गए
  • दोपहर सवा बारह बजे पाकिस्तान से हुई फायरिंग
नई दिल्ली: जम्मू के राजौरी सेक्टर के केरी एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में एक मेजर सहित तीन जवान शहीद हो गए. इन जाबांज बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए सेना ने कहा कि इन शहीद जवानों का बलिदान हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे. सेना के मुताबिक शनिवार को अचानक बिना किसी उकसावे वाले कार्रवाई के दोपहर सवा बारह बजे पाक की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया.

इस साल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मारे 200 आतंकी, अब दी वॉर्निंग 'सरेंडर करो वरना मारे जाओगे'

पाकिस्तान की ओर से घात लगाकर सेना के गश्ती दल पर निशाना साधा गया.पाकिस्तान की गोलाबारी में सेना के मेजर मोहरकार प्रफुल्ल अंबादास, लांस नायक गुरमेल सिंह, लांस नायक कुलदीप सिंह और सिपाही परगट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी बाद में मृत्यु हो गई. इस दौरान एक जवान घायल हो गया.

घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. पाक गोलबारी का भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया है लेकिन उस तरफ हुए नुकसान की कोई खबर नही मिली हैं. 32 साल के मेजर अंबादास महाराष्ट्र के भंडारा जिले के रहने वाले थे. वह अपने पीछे अपनी पत्नी अवोली मोहरकार छोड़ गए हैं. 34 साल के लांस नायक गुरमैल सिंह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे. ये अपने पीछे अपनी पत्नी कुलजीत कौर और एक बेटी छोड़ गए हैं.

VIDEO- मुशर्रफ ने खुद को हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा का समर्थक बताया


 30 साल के लांस नायक कुलदीप सिंह पंजाब के भटिंडा के गांव कॉरेणा के रहने वाले थे. ये अपने पीछे पत्नी जसप्रीत कौर और एक बेटा और एक बेटी छोड़ गये हैं. 30 साल के सिपाही परगट सिंह हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले थे. ये अपने पीछे अपनी पत्नी श्रीमती रमनप्रीत कौर और एक बेटा छोड़ गए हैं. मेजर  मोहरकार प्रफुल्ल अंबादास, लांस नायक गुरमैल सिंह और सिपाही परगट सिंह सेना के बहादुर और समर्पित सैनिक थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Pakistan Firing, Soldiers Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com