विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2020

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, छिपे आतंकियों ने शुरू की फायरिंग, मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने आज (गुरुवार) तड़के सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसके बाद इलाके में छिपे आतंकियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

Also Read in
जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, छिपे आतंकियों ने शुरू की फायरिंग, मुठभेड़ जारी
सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • बारामूला में आतंकियों के साथ मुठभेड़
  • सुरक्षाबलों ने चलाया था सर्च ऑपरेशन
  • सीआरपीएफ और एसओजी मौके पर मौजूद
बारामूला:

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला (Baramulla) में सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने आज (गुरुवार) तड़के सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसके बाद इलाके में छिपे आतंकियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने बारामूला के ऋषिपोरा स्थित बोमाई में आज सुबह करीब साढ़े चार बजे सर्च ऑपरेशन चलाया. टीम में सीआरपीएफ की 179 बटालियन के जवान और सोपोर एसओजी शामिल है. सर्च ऑपरेशन के दौरान वहां छिपे आतंकियों ने अचानक टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों से मुठभेड़ जारी है.

बता दें कि घाटी में सीआरपीएफ ने पुलिस के साथ मिलकर आतंकियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन छेड़ा हुआ है. टीम ने पिछले हफ्ते करीब एक दर्जन आतंकियों को मौत के घाट उतारा. बीते रविवार श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने कई घंटों तक चले ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया था. आतंकियों के पास से एक एके-47 और दो पिस्टल बरामद की गई थी. सुरक्षाबलों को श्रीनगर के जदीबाल स्थित जूनीमार मोहल्ले में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी.

जिसके बाद CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने उनको पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया. टीम जब मौके पर पहुंची तो आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को गोलियों का जवाब गोलियों से दिया. कई घंटों तक चले ऑपरेशन में तीनों आतंकी ढेर हो गए. ऑपरेशन रविवार दोपहर करीब दो बजे खत्म हुआ था.

VIDEO: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में 8 आतंकी ढेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Terrorist, Jammu Kashmir SOG, CRPF, Security Forces JK, Jammu Kashmir News, Jammu Kashmir Terrorism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com