विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2017

जम्मू कश्मीर में 5.4 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की सूचना नहीं

भूवैज्ञानिक रूप से, कश्मीर घाटी भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है.

जम्मू कश्मीर में 5.4 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की सूचना नहीं
प्रतीकात्मक फोटो
श्रीनगर: कश्मीर में गुरुवार तड़के 5.4 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे हालांकि अब तक किसी के हताहत होने या किसी भी प्रकार की क्षति होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके से सहमे लोग : भूकंप आने पर क्या करें, क्या न करें

आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को बताया, "आज तड़के 4.59 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता के भूकंप का झटके महसूस किए गए."

उन्होंने बताया, "भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर और शिंगजियान सीमा पर 35.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया."

VIDEO- दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, केंद्र था हरियाणा में

भूवैज्ञानिक रूप से, कश्मीर घाटी भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है. बुधवार रात देश की राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. इस भूकंप की तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई है. हालांकि, इस भूकंप का केंद्र उत्तराखंड बताया जा रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Earthquake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com