विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2018

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी पटेल की गोली मारकर हत्या 

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है. गुलाम नबी पटेल टेल पहले राज्य में सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ थे.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी पटेल की गोली मारकर हत्या 
गुलाम नबी पटले पर जिस समय हमला हुआ उस समय वह इसी गाड़ी में थे.
  • गुलाम नबी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
  • घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं
  • हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी पटेल की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपुरा चौक के निकट आतंकवादियों ने तीन लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया.

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

उन्होने बताया कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी पटेल ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. गुलाम नबी पटेल शादीमार्ग इलाके के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. दोनो पुलिसकर्मी हैं.

यह भी पढ़ें : मुंबई में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है. गुलाम नबी पटेल टेल पहले राज्य में सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ थे.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghulam Nabi Patel Shot Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com