विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2017

वैष्णो देवी मंदिर गुफा के रास्ते में इन परेशानियों से मिलेगी निजात, किए गए ये बदलाव

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुट पहाड़ियों में 5200 फुट की ऊंचाई पर स्थित माता वैष्णोदेवी गुफा मंदिर के रास्ते में 19 प्रमुख स्थानों पर अग्निशमन इकाइयां स्थापित की गई हैं.

वैष्णो देवी मंदिर गुफा के रास्ते में इन परेशानियों से मिलेगी निजात, किए गए ये बदलाव
जम्मू: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुट पहाड़ियों में 5200 फुट की ऊंचाई पर स्थित माता वैष्णोदेवी गुफा मंदिर के रास्ते में 19 प्रमुख स्थानों पर अग्निशमन इकाइयां स्थापित की गई हैं. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल एवं श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एन एन वोहरा के निर्देश पर यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थानों अर्द्धकुमारी, हिमकोटि और भवन पर 'इनहाउस' अग्निशमन इकाइयां स्थापित की गई हैं. उन्होंने बताया कि अग्निशमन इकाइयों में 400 लीटर की जलभंडारण क्षमता वाले 'मिनी फायर टेंडर' शामिल हैं जो 20 फुट तक पानी फेंकने में सक्षम हैं.

यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी के गुफा मंदिर के रास्ते में बेहोश होकर गिरा तीर्थयात्री, हुई मौत

उन्होंने कहा कि ये इकाइयां सभी आधुनिक उपकरणों से लैस हैं जिसमें आग से बचाव के लिए विशेष सूट, विशेष चश्मे, सांस लेने के उपकरण, प्राथमिक चिकित्सा किट आदि शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि इनहाउस अग्निशमन इकाइयां गठित करने का निर्णय मंदिर गुफा वाले रास्ते में ऐसा जंगल होने के चलते लिया गया जिसमें आग लगने का खतरा रहता है. ऐसा विशेष तौर पर गर्मियों के मौसम में होता है. इसके साथ ही यह निर्णय दुर्घटनावश लगी किसी आग से निपटने के लिए भी लिया गया.

VIDEO: स्वच्छ इंडिया के लिए 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaishno Devi Temple, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com