विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2016

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2016 : आकर्षण का केन्द्र नौ करोड़ रुपये का भैंसा

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2016 : आकर्षण का केन्द्र नौ करोड़ रुपये का भैंसा
प्रतीकात्मक फोटो
  • करीब डेढ़ टन वजन का है भैंसा युवराज
  • खुराक बीस लीटर दूध और पंद्रह किलोग्राम फल
  • वंशवृद्वि की वजह से हर महीने लाखों रुपये की कमाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जयपुर: जयपुर में आज समाप्त हुए तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2016 में युवराज नाम का भैंसा आकर्षण का केन्द्र रहा.

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आया करीब आठ वर्ष का युवराज अपने गठीले, चमकीले बदन और लंबाई-चौड़ाई के कारण सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहा. युवराज के मालिक ने बताया कि उसने भैंसे की कीमत नौ करोड़ रुपये तय की है.

भैंसे की देखभाल कर रहे एक कर्मचारी ने बताया कि करीब डेढ़ टन वजन के युवराज की रोज की खुराक बीस लीटर दूध और करीब चौदह पंद्रह किलोग्राम फल है. उन्होंने बताया कि युवराज की उत्तम नस्ल, कद काठी और वंशवृद्वि के कारण इसकी बहुत मांग है.

उन्होंने बताया कि युवराज के मालिक ने इसकी वंशवृद्वि की वजह से हर महीने लाखों रुपये की कमाई की है. प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पशु प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतने वाले युवराज की देखभाल में चार पांच लोग रहते हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जयपुर, राजस्थान, ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2016, नौ करोड़ का भैंसा, Jaipur, Rajasthan, Global Agritech Meet 2016, 9 Carore Bison
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com