विज्ञापन

यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत से देर रात छोड़ा

दिल्ली में दस अक्टूबर को सीजेपी के द्वारा जंतर-मंतर पर बड़े प्रोटेस्ट का ऐलान किया गया था. इसी में शामिल होने के लिए ध्रुव राठी भी दिल्ली-एनसीआर आए हुए थे.

यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत से देर रात छोड़ा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के चलते 10 अक्टूबर को ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया था.
नई दिल्ली:

यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत से देर रात हिरासत से छोड़ दिया है. 10 अक्टूबर को 'कॉकरोच जनता पार्टी' के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कॉल के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया था. ध्रुव राठी भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें जंतर-मंतर पर आने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस की मदद से हिरासत में लिया था. इससे पहले ध्रुव राठी बेंगलुरु में एक्टर प्रकाश राज और सीजेपी नेताओं के साथ प्रोटेस्ट में नजर आए थे. बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. दिल्ली में दस अक्टूबर को सीजेपी के द्वारा जंतर-मंतर पर बड़े प्रोटेस्ट का ऐलान किया गया था. इसी में शामिल होने के लिए ध्रुव राठी भी दिल्ली-एनसीआर आए हुए थे. प्रोटेस्ट से पहले 9 अक्टूबर को ध्रुव राठी ने इंडिया गेट के सामने से वीडियो बनाकर पोस्ट किया था और 10 अक्टूबर को प्रोटेस्ट में शामिल होने का इशारा किया था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित घर से यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया था. शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस के करीब 50 पुलिसकर्मियों की एक टीम ध्रुव राठी के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया.

हिरासत में लिए गए हजारों प्रदर्शनकारी 

जंतर-मंतर के आस-पास के इलाकों में पुलिस और भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने की कामयाबी नहीं मिल सकी. हजारों प्रोटेस्टर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया गया. कनॉट प्लेस के आस-पास के इलाकों में तोड़-फोड़ की खबरें भी आईं थी.

हिरासत में लिए जाने वाले लोगों में स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा, उनके साथ मार्च कर रहे योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को भी शामिल हैं. उन्हें कुछ घंटों के बाद छोड़ दिया गया था. भारी सुरक्षा बलों की वजह से प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके. प्रोटेस्ट वाली जगह पर आने वाले सभी रास्तों को ब्लॉक किया गया है. ऐसे में नेहा बोरा ने प्रदर्शनकारियों को दिल्ली हाट आने को कहा. उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि दिल्ली हाट हमारे लिए जंतर-मंतर हो गया है.

यह भी पढ़ें | LIVE: अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया एहतियातन गिरफ्तार, जज के सामने होंगे पेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhruv Rathee, Cockroach Janta Party, Jantar Mantar Protest, Delhi Police, Delhi Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com