Bollywood Ultra Macho Heroes 2023: वर्ष 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' बॉलीवुड में अल्ट्रा मोचो हीरो का दबदबा तेजी से बढ़ा है. साउथ निर्देशक संदीप सिंह वेंगा की फिल्म 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' दर्शकों को खूब पंसद किया, जिससे दर्शकों में मौजूद एनिमल करेक्टर को उदघाटित किया है. एनिमल भारत मे करीब 550 करोड़ और वर्ल्डवाइड लगभग 850 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है.
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल में भी कबीर सिंह निर्देशक संदीप रेड्डी वेंगा ने इंसान की नेचुरल इंस्टिंक्ट (Natural Instinct) को हथियार बनाया. शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह में नायक का संवाद और रवैया गैर-पारंपरिक था, जिसमें वेंगा ने संवाद लेखन में इंसान की नेचुरल इंस्टिंक्ट को प्राथमिकता दी थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

फिल्म एनिमल में नायक रणबीर कूपर के पागलपन को सही ठहराने के लिए निर्देशक संदीप रेड्डी वेंगा द्वारा कहानी में पिता और पुत्र का इमोशनल ड्रामा रोपा गया. एनिमल की कहानी में पिता-पुत्र का रिश्ता महज एक प्लॉट था और उस प्लॉट पर चारदिवारी खड़ी करने के लिए नायक की हिंसा, क्रूरता और पागलपान को जस्टिफाई करने की कोशिश की गई.

फिल्म में हिंसा और आतंक के हाई वोल्टेज ड्रामा क्रिएट करने के लिए फिल्म निर्देशक ने जानबूझकर पुलिस और प्रशासन जैसे किरदारों को दूर रखा और फिल्म की पूरी पटकथा को लॉ लेस लैंड यानी जंगलराज के आधार पर लिखी दी. निर्देशक ने एक बार भी युवाओं पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों की चिंता न ही निर्देशक ने की और न ही सेंसर द्वारा की गई.

कहते हैं विजुअल्स, टेक्स्ट की तुलना में अधिक मेमोराइज होते हैं और फैसलों को प्रभावित करते हैं. कल्पना कीजिए, अगर संदीप रेड्डी वेंगा के नेचुरल इंस्टिंक्ट वाले फिल्म कबीर सिंह और एनिमल के संवाद और रवैयों को अगर युवाओं ने एडॉप्ट कर लिया तो निकट भविष्य में समाज कैसा होगा, गढ़े गए सामाजिक नॉर्मस का क्या होगा?

ऐसी आशंका है कि फिल्म एनिमल का संभावित सीक्वल एनिमल पार्क साल 2024 में रिलीज हो सकती है. फिल्म एनिमल के अंतिम 5 मिनट में दिखाए गए एनिमल पार्क के प्रीक्वेल खूनी हिंसा से भरे हुए हैं. सीक्वल एनिमल पार्क में नेचुरल इंस्टिंक्ट की गाड़ी पर बैठकर निर्देशक संदीप रेड्डी वेंगा हिंसा और क्रूरता का लेवल-अप करेंगे. वो शाहरुख वाली गलती नहीं करेंगे.
साल 2023 में शाहरुख खान स्टारर दो फिल्म एक्शन फिल्में रिलीज हुईं. यशराज बैनर तले रिलीज हुई फिल्म 'पठान' में शाहरुख करीब 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए. एक्शन अवतार में शाहरुख ने अपने दम पर फिल्म पठान को 1000 करोड़ से अधिक की कमाई करवाई.

शाहरुख की दूसरी फिल्म जवान कमाई के मामले में 2023 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है, लेकिन तीसरी फिल्म 'डंकी' में शाहरुख एक संदेशपरक फिल्म के नायक बने, लेकिन राजकुमार हिरानी निर्देशित डंकी को शाहरुख की पिछली दोनों फिल्मों की तुलना में कम दर्शक मिले.
ये भी पढ़ें-Year Ender 2023: विवादों ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, निशाने पर रहीं फिल्में और सितारे!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं