विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2011

तीन महीने की जेल काट चुका है आतंकी भटकल...

यासीन भटकल के बार में पूरी जानकारी न होने की वजह से उसको छोटामोटा अपराधी मानकर छोड़ दिया गया था।
New Delhi: इंडियन मुज्जाहिदीन का खूंखार आतंकी यासीन भटकल तीन महीने भारतीय जेल में सजा काट चुका है। यह खुलासा किया है दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े इंडियन मुज्जाहिदीन के छह आतंकियों ने जिन्हें पुलिस ने कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था। यासीन भटकल के बार में पूरी जानकारी न होने की वजह से उसको छोटामोटा अपराधी मानकर छोड़ दिया गया था। जिसके बाद भटकल ने अपने खतरनाक मनसूबों को अंजाम दिया। जिसमें पुणे का जर्मन बेकरी धमाका भी शामिल है। इस धमाके में 17 लोगों की जान गई थी। रियाज और इकबाल भटकल के बाद भारत में यासीन ही आईएम के ऑपरेशन्स को चला रहा है। बताया जा रहा है कि यासीन उर्फ शाहरुख को दिसंबर 2009 में नकली नोट के केस में जेल हुई थी और वह फरवरी 2010 तक कोलकाता के जेल में रहा। 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यासीन भटकल, सजा, भारतीय जेल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com