विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2020

गुरुग्राम के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती 21 साल की महिला का रेप नहीं किया गया: पुलिस

पुलिस ने कहा- जैसे ही महिला की हालत में सुधार हुआ तो उसने पुलिस को बयान दिया, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए और अस्पताल के कर्मचारियों से बात करने पर पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार नहीं हुआ था

गुरुग्राम के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती 21 साल की महिला का रेप नहीं किया गया: पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद कहा कि महिला से रेप नहीं किया गया था (प्रतीकात्मक).
गुरुग्राम:

एक 21 वर्षीय महिला ने संकेत में बताया था कि दिल्ली के पास गुरुग्राम (Gurugram) में फोर्टिस अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में पिछले सप्ताह उसके साथ बलात्कार किया गया था. पुलिस ने आज कहा कि उसका यौन उत्पीड़न नहीं किया गया था. महिला ने उसके साथ दुष्कर्म (Rape) होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस उस आरोपी की तलाश में जुटी थी, जिसे महिला अस्पताल कर्मी बता रही थी. पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिस ने कहा- जैसे ही महिला की हालत में सुधार हुआ तो उसने पुलिस को बयान दिया, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए और अस्पताल के कर्मचारियों से बात करने पर पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार नहीं हुआ था.

पुलिस ने पहले बताया था कि टीबी से ग्रसित 21 साल की पीड़िता का कथित तौर पर पिछले हफ्ते दुष्कर्म हुआ था, जब वह गुड़गांव के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थी. मरीज ने दुष्कर्म की जानकारी एक कागज में लिखकर और इशारों के जरिए अपने पिता को मंगलवार को दी थी. छह दिन बाद होश में आने पर उसने जानकारी दी थी.   

शहर के सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, महिला जब 21 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती की गई थी तो उसे नाजुक हालत के कारण वेंटीलेटर पर रखा गया था. अस्पताल लाए जाने के दौरान उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. 

पीड़िता के पिता ने बताया था कि दुष्कर्म की घटना 21 से 27 अक्तूबर के बीच हुई. पीड़िता के परिवार ने महिला का मेडिकल चेकअप किसी सरकारी अस्पताल में कराए जाने की गुजारिश भी पुलिस से की थी. शिकायत के बाद पुलिस जब पीड़िता का बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वह अभी बातचीत करने लायक स्थिति में नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape In Gurgaon, Private Hospital, FIR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com