- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग जारी है, दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं.
- राहुल गांधी ने दावा किया था कि असम के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के कारण जल्द जेल जाएंगे, जबकि हिमंता बिस्वा सरमा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया.
- हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि वे असम में जन्मे असमिया हैं और राहुल गांधी को ठेंगा दिखाकर चुनौती दी. दवा किया कि कांग्रेस के कुछ लोग राहुल से नाराज हैं.
असम में सियासी सरगर्मियां तेज हैं. इस बीच सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बीच जुबानी जंग जारी है. राहुल गांधी ने असम सीएम के जेल जाने का दावा किया था, जिस पर सीएम सरमा ने अब जवाब दिया है. गुरुवार रात की गई प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी के दावे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को ठेंगा दिखाकर चुनौती दी. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें-वे जेल जाएंगे vs खुद जमानत पर हैं... असम में राहुल और CM हिमंता में 'शब्द संग्राम'
'मैंने भी अपनी मां का दूध पिया है'
हिमंता बिस्वा सरमा ने असमिया में कहा, "मैं राहुल गांधी को एक बात स्पष्ट रूप से बता दूं, मैं असम में पैदा हुआ एक असमिया हूं, मैं बोतल से दूध पीकर बड़ा नहीं हुआ बल्कि मैंने अपनी मां का दूध पिया है. मैं राहुल गांधी को ठेंगा दिखा रहा हूं. यहां तक कि कांग्रेस के लोग भी उनकी बातों से नाराज हैं. उन्होंने मुझे बुलाया और कहा kf दादा (बड़े भाई) क्या वह ये सब कहने आए हैं? इसलिए मैं उन्हें बड़ा अंगूठा दिखा रहा हूं."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कई जेलें गांधी परिवार का इंतजार कर रहीं
असम सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो राहुल गांधी खुद जेल जा सकते हैं. ईडी ने गुरुवार को रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी कई संपत्तियां जब्त की. भारत में कई जेलें हैं, जो गांधी परिवार का इंतजार करती नजर आती हैं. एक बार जेल में बंद होने के बाद मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी किसी को गिरफ्तार करने का समय निकाल पाएंगे या नहीं, लेकिन आमतौर पर जेल के अंदर रहने वाले बाहर किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं.
कांग्रेस पार्टी असम के लिए क्या करेगी?
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कैसी बेतुकी बात है कि एक सांसद होते हुए राहुल गांधी दावा करते हैं कि वह मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करेंगे? मैं पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी असम के लिए असल में क्या करेगी. वे रोजगार, जमीन के अधिकार या हमारी संस्कृति के बारे में बात नहीं करेंगे. उनका बस एक ही एजेंडा है, हिमंता बिस्वा सरमा को जेल भेजना. ऐसी पार्टी को कौन वोट देगा, जिसके पास सिर्फ एक ही मनगढ़ंत कहानी है और कुछ भी देने के लिए नहीं. अगर उन्हें लगता है कि इससे चुनाव जीत जाएंगे तो उन्हें बधाई.
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
बता दें कि बुधवार को असम पहुंचे राहुल गांधी ने कहा था कि असम के मुख्यमंत्री भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. कुछ ही समय में कांग्रेस के बब्बर शेर उनको जेल पहुंचाएंगे. इसका डर उसकी आंखों में साफ दिख रहा है.
असम सीएम का राहुल पर पलटवार
असम सीएम ने 'एक्स' पर पोस्ट कर भी राहुल गांधी पर जुबानी वार किए थे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी असम में सिर्फ मेरी आलोचना करने आए थे. उन्होंने अपनी सभी सभाओं में बार-बार मेरा नाम लिया. मैं कहना चाहूंगा कि मैं उनका आभारी हूं, क्योंकि आज उन्होंने मेरा राजनीतिक कद उस स्तर तक पहुंचा दिया है, जहां शायद मैं कांग्रेस पार्टी में रहते हुए कभी नहीं पहुंच पाता. यह वाकई बहुत संतोष का दिन है. अगर राहुल गांधी ने मेरी आलोचना करने का फैसला किया है तो यह साफ संकेत है कि मैं असम के लोगों के लिए जरूर कुछ सही कर रहा हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं