- नोएडा के सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज हुआ
- पत्नी यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने शिकायत दर्ज कराई
- पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
Youtuber Vivek Bindra: पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में ‘मोटिवेशनल स्पीकर' विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनकी पत्नी यानिका (Vivek Bindra Wife) के भाई वैभव क्वात्रा (Vaibhav Kwatra) ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि विवेक बिंद्रा ने यानिका के साथ मारपीट की. पिटाई के बाद यानिका का कई दिन तक दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा. यानिका के शरीर पर गहरे घाव हैं.
बचाव करने पर की मारपीट
यह घटना नोएडा के सेक्टर 94 में सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में हुई थी, जहां ये रहते हैं. 7 दिसंबर की सुबह बिंद्रा और उनकी मां प्रभा के बीच तीखी नोकझोंक हुई. जब यानिका बीच-बचाव करने के लिए आगे आई, तो बिंद्रा ने उस पर हमला कर दिया. कथित तौर पर हमले में यानिका को चोट आ गई.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कान का पर्दा फटा
एफआईआर के अनुसार, बिंद्रा कथित तौर पर यानिका को एक कमरे के अंदर ले गए, उसके बाल खींचे और उसके साथ मारपीट की. बिंद्रा ने कथित तौर पर उनका फोन भी तोड़ दिया. आरोप है कि यानिका के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनका कान का पर्दा तक फट गया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बिंद्रा के हैं इंस्टाग्राम पर लाखों फ़ॉलोअर्स
बता दें बिंद्रा, बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड (बीबीपीएल) के सीईओ हैं और उन्हें यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर "बिग स्कैम एक्सपोज़" शीर्षक से एक वीडियो जारी किया था. जिसमें कुछ छात्रों ने बिंद्रा की कंपनी द्वारा धोखा दिए जाने का दावा किया था. हालांकि बिंद्रा ने सभी आरोपों से इनकार किया है.
ये भी पढ़ें- पहलवानों के पदक लौटाने से भाजपा की असंवेदनशीलता उजागर : अशोक गहलोत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं