विज्ञापन

भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट से साधा PDS समीकरण, दो नए ब्राह्मण चेहरों को मौका; 5 दलित और ओबीसी

सपा अकसर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की बात करते हुए PDA का नारा देती रही है तो वहीं अब भाजपा ने उसकी काट पिछड़ा, दलित और सवर्ण के तौर पर करने की कोशिश की है.

  • भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिसमें विभिन्न नेता शामिल हैं
  • भाजपा ने लोधी समाज के धर्मपाल सिंह को मौका दिया है, वह फिलहाल विधायक हैं.
  • ब्राह्मण समाज से गोपीकृष्ण पांडेय और राधाकांत ओझा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए भाजपा ने 8 कैंडिडेट उतार दिए हैं. पार्टी ने यूपी के विधायक धर्मपाल सिंह को मौका दिया है, जो लोधी समाज से आते हैं. इसके अलावा ब्राह्मण समाज के दो नेता गोपीकृष्ण पांडेय और राधाकांत ओझा भी उच्च सदन में जाने के लिए उतरेंगे. वहीं ओबीसी वर्ग के दो और नेता मैदान में उतारे गए हैं, इनमें प्रकाश पाल और श्रुति गंगवार शामिल हैं. इस तरह ओबीसी वर्ग से तीन नेताओं को भाजपा ने राज्य सभा का टिकट दिया है. यही नहीं दलित समाज के भी दो नेता राज्यसभा चुनाव में उतरेंगे. इनमें से एक प्रियंका सिंह रावत हैं तो वहीं दूसरे नेता विद्यासागर सोनकर हैं.

क्षत्रिय समाज से ताल्लुक रखने वाले राम प्रताप सिंह चौहान को भी राज्यसभा भेजा जाएगा. इस तरह भाजपा ने सपा के PDA वाले नारे की काट PDS से दलित दी है. सपा अकसर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की बात करते हुए PDA का नारा देती रही है तो वहीं अब भाजपा ने उसकी काट पिछड़ा, दलित और सवर्ण के तौर पर करने की कोशिश की है. खास बात यह है कि राज्यसभा की लिस्ट में भाजपा ने नाराज बताए जा रहे ब्राह्मण वर्ग से दो नेता उम्मीदवार बना दिए हैं तो वहीं 5 नेता ओबीसी और दलित समाज के हैं. इस सूची में राम प्रताप सिंह चौहान भी हैं, जो एक और सवर्ण हैं और क्षत्रिय समाज से आते हैं.

पढ़ें: बीजेपी ने जारी की UP राज्यसभा चुनावों के उम्मीदवारों की लिस्ट, 8 में से 2 महिलाओं को मिला टिकट

भाजपा ने इस सूची में दो महिला उम्मीदवार भी उतारकर संकेत दिया है. एक तरफ दलित समाज की नेता प्रियंका सिंह रावत कैंडिडेट बनी हैं तो वहीं विद्यासागर सोनकर को भी मौका मिला है. राम प्रताप सिंह चौहान की बात करें तो वह भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री और पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी हैं. यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह भी लिस्ट में चौंकाने वाला नाम हैं. वह फिलहाल पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री हैं. इसके अलावा बरेली की आंवला विधानसभा सीट से विधायक हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India News Hindi, Bjp News In Hindi, BJP News Today, BJP Rajya Sabha Candidate, BJP Rajya Sabha Candidate List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com