विज्ञापन

कौन हैं दिल्ली के नए मेयर प्रवेश वाही? तीन बार से हैं बीजेपी के पार्षद

रोहिणी-ईस्ट वार्ड से भाजपा पार्षद प्रवेश वाही एमसीडी के नए मेयर चुन लिए गए हैं. वो तीन बार से बीजेपी के पार्षद हैं.

कौन हैं दिल्ली के नए मेयर प्रवेश वाही? तीन बार से हैं बीजेपी के पार्षद

दिल्ली नगर निगम यानी MCD को नया मेयर मिल गया है. बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वाही मेयर चुने गए हैं. पीठासीन अधिकारी राजा इकबाल सिंह ने इसकी घोषणा की है. प्रवेश वाही रोहिणी-ईस्ट वार्ड से बीजेपी के पार्षद हैं. उनका मेयर चुना जाना लगभग तय माना जा रहा था. इसकी वजह यह है कि उनके मुकाबले में खड़े हाजी जरीफ की कांग्रेस पार्टी के पास 273 सदस्यों वाले कॉर्पोरेशन में सिर्फ नौ सदस्य हैं, और आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया.

कौन हैं प्रवेश वाही?

दिल्ली के नए मेयर प्रवेश वाही रोहिणी-ईस्ट वार्ड से बीजेपी के पार्षद हैं. वो तीन बार से पार्षद चुने जा रहे हैं. वाही पहली बार 2007 में रोहिणी से पार्षद चुने गए थे. इसके बाद वे 2012 और फिर 2022 के निगम चुनावों में भी विजयी रहे. इसके अलावा वे 1980 के दशक से ही भाजपा और आरएसएस से जुड़े हुए हैं. उन्होंने 2004 से 2007 तक मंडल अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है. वे उत्तर दिल्ली नगर निगम की स्टेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष और रोहिणी जोन के चेयरमैन जैसे पदों पर भी रह चुके हैं.

एकतरफा जीत के साथ बने मेयर

दिल्ली मेयर चुनाव में प्रवेश वाही की एकतरफा जीत हुई. उन्होंने कुल 165 वोटों में से 156 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को केवल 9 वोट मिले. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बार मेयर चुनाव में अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा और मतदान से दूर रही, जिससे बीजेपी की राह बेहद आसान हो गई.

मेयर चुनाव से पहले मंगलवार शाम को को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक विशेष बैठक हुई. बैठक में शामिल सभी पार्षदों और सांसदों को चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई. मेयर चुनाव के साथ-साथ, नए डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के तीन सदस्यों का भी चुनाव हुआ. बीजेपी ने डिप्टी मेयर के लिए वार्ड नंबर 206, आनंद विहार की पार्षद मोनिका पंत को उम्मीदवार बनाया था. इसके अलावा भाजपा ने वार्ड 27, बेगमपुर के पार्षद जयभगवान यादव को सदन के नेता और स्थायी समिति के सदस्य के पदों के लिए अपना उम्मीदवार बनाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bjp Mayor, Delhi BJP Mayor, MCD Mayor, MCD Mayor New
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com