वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्धन ने सोमवार को उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया.उनकी पूर्ववर्ती राधा रतूड़ी ने यहां राज्य सचिवालय में उन्हें पदभार सौंपा. रतूड़ी का विस्तारित कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो गया. रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव थीं. 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बर्धन ने अपने 33 साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं.
पदभार संभालने के बाद बर्धन ने कहा कि आजीविका, रोजगार, कौशल विकास और ‘रिवर्स' पलायन समेत सरकार की नीतियों का राज्य के विकास में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि आजीविका के नए-नए अवसरों पर काम करना तथा बुनियादी ढांचों का विकास करना राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है .
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बर्धन ने कहा, ‘‘हमें शहरों को बेहतर बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर कार्य करना होगा . इसके साथ ही जलसंरक्षण भी एक बड़ा मुददा है जिसका सामना पूरा विश्व कर रहा है. इन मुख्य मुददों पर आम नागरिक के हित में धरातल पर प्रभावी कार्य करने की जरूरत है.''
हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर के विभिन्न स्थानों के बदले नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं