कौन हैं अजिंक्य शिंदे, जिन्हें खुद के हिरासत में लिए जाने पर अभिजीत दीपके ने सौंपा CJP का काम

सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके को फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है. उनके साथ आशुतोष और सौरव को भी डिटेन किया गया है. इन तीनों को डिटेन किए जाने के बाद दीपके ने अंजिक्य शिंदे को सीजेपी का कमान सौंपा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अभिजीत दीपके के साथ अंजिक्य शिंदे, जो अब संभालेंगे सीजेपी का काम.
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली में प्रदर्शन के लिए पहुंचे CJP नेता अभिजीत दीपके को पुलिस ने फ्लाइट से हिरासत में लिया गया है
  • अभिजीत दीपके के साथ उनके सहयोगी सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हवाई जहाज से हिरासत में लिया गया है.
  • हिरासत में लिए जाने के बाद दीपके ने अजिंक्य शिंदे को कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन नेतृत्व सौंपा गया है.
नई दिल्ली:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज बुलाए गए प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके को पुलिस ने फ्लाइट से हिरासत में ले लिया है. अभिजीत दीपके के साथ उनके दो प्रमुख साथी सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हवाई जहाज से ही हिरासत में ले लिया गया है. कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद अब अजिंक्य शिंदे को पार्टी का काम सौंपा गया है. अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद उनका एक पहले से रिकॉर्डेड वीडियो सामने आया है, जिसमें यह जानकारी दी गई कि फिलहाल अजिंक्य शिंदे आंदोलन को लीड करेंगे. यह अजिंक्य शिंदे कौन हैं? जिन्हें दीपके ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी, आइए जानते हैं...

दीपके ने किया ऐलान- अजिंक्य शिंदे संभालेंगे आंदोलन की कमान

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर अभिजीत दीपके का एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो बीती रात है. इस प्री-रिकॉर्डेड वीडियो में अभिजीत दीपके यह कहते दिख रहे हैं कि मेरे, आशुतोष और सौरव को अरेस्ट किए जाने के बाद अजिंक्य शिंदे इस आंदोलन को लीड करेंगे. ऐसे में आप सभी अजिंक्य को फॉलो करें.

दीपके की तरह ही महाराष्ट्र के रहने वाले हैं शिंदे

अजिंक्य शिंदे अभिजीत दीपके की ही तरह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. कुछ दिनों पहले ही दीपके ने उन्हें नेशनल ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज की जिम्मेवारी दी थी. 35 साल से अजिंक्य शिंदे पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं. सीजेपी के राष्ट्रीय कार्य समिति में शिंदे को वहीं जिम्मेदारी दी गई थी, जो बीजेपी बी एल संतोष और कांग्रेस में केसी वेणुगोपाल के पास है. 

Advertisement

शिंदे ने कई सालों तक आम आदमी पार्टी के लिए किया है काम

अजिंक्य शिंदे कई सालों से अभिजीत दीपके के करीबी सहयोगी रहे हैं. उन्होंने पहले AAP महाराष्ट्र टीम के लिए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर के तौर पर काम किया था. बताया जाता है कि उनकी दीपके से पहली मुलाकात 2016 में गोवा में हुई थी. शिंदे ने आम आदमी पार्टी के लिए फुल-टाइम काम करने के लिए अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी थी.

अलीबाग के रहने वाले हैं अजिंक्य शिंदे

AAP में शामिल होने के बाद उन्होंने गोवा चुनाव के लिए एक साल तक काम किया. हालांकि पार्टी गोवा विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में नाकाम रही, फिर भी अजिंक्य पार्टी के प्रति समर्पित रहे और AAP महाराष्ट्र टीम के साथ काम करना शुरू कर दिया. बताया जाता है कि उन्होंने महाराष्ट्र के हर जिले का दौरा किया है. अजिंक्य राज्य के तटीय शहर अलीबाग के रहने वाले हैं.

Advertisement

अंजिक्य शिंदे के एक्स पर सीजेपी से जुड़े कई पोस्ट

अंजिक्य शिंदे के एक्स अकाउंटर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े कई पोस्ट हैं. इसमें ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन के साथ-साथ स्कूल ठीक करो अभियान और नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन से जुड़े पोस्ट भी हैं.  हालांकि दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद अजिंक्य की ओर से अभी तक कोई पोस्ट नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें - दिल्ली के सभी बॉर्डर सील: हर गाड़ी की जांच, प्रोटेस्ट की बात सामने आते ही भेजा जा रहा वापस, VIDEO

Featured Video Of The Day
Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता के लिए न्याय की लड़ाई तेज, देहरादून में कांग्रेस का कैंडल मार्च

Topics mentioned in this article
Ajinkya Shinde
Abhijeet Dipke
Abhijeet Dipke CJP
Abhijeet Dipke CJP Protest
CJP Protest

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं