केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को सभी के सामने फटकार लगाने का मामला सामने आया है. मिल रही जानकारी के अनुसार अमित शाह ने अनिल विज को निर्धारित समय से ज्यादा देर तक भाषण देने के लिए फटकार लगाई है. मामला हरियाणा के सूरजकूंड में आयोजित की गई चिंतन शिविर का है. इस शिविर में अमित शाह समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं और बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया.अमित शाह ने विज के साढ़े आठ मिनट तक चले भाषण के दौरान उन्हें चार बार टोका. बता दें कि अनिल विज को अपना भाषण खत्म करने के लिए पांच मिनट का समय दिया गया था लेकिन वो पांच मिनट होने के बाद भी नहीं रुके.
तय कार्यक्रम के तहत पहले अनिल विज को स्वागत भाषण देना था उनके बाद राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मुख्य बिंदुओं पर बात करनी थी, इन दोनों नेताओं के भाषण के बाद गृहमंत्री अमित शाह को अपना भाषण देना था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
#Haryana के गृह मंत्री #AnilVij देश के गृह मंत्री #AmitShah के साथ चल रही बैठक में दे रहे थे लंबा-चौड़ा भाषण। इस बीच शाह ने उनके भाषण को बीच में रोकते हुए कह दी ये बात। पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो। pic.twitter.com/yxv9MjHJgg
— I.khan S.P.(प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा) (@islamkhan919) October 28, 2022
उम्मीद जताई जा रही थी कि विज इस कार्यक्रम में अमित शाह के शामिल होने पर उनका आभार व्यक्त करेंगे और अपना भाषण खत्म करेंगे . लेकिन विज भाषण के बीच में हरियाणा का इतिहास, हरित क्रांति में इसके योगदान, ओलंपिक में राज्य के प्रदर्शन और राज्य सरकार द्वारा बनाए गए खेल के बुनियादी ढांचे जैसे मुद्दों पर बात करने लगे.
अमित शाह अनिल विज से कुछ दूरी पर ही बैठे थे. लिहाजा पहले उन्होंने उन्हें भाषण खत्म करने का इशारा किया, लेकिन जब वो फिर भी नहीं रुके तो शाह आखिरकार उन्हें एक नोट भिजवाया. जिसमे आग्रह किया गया था कि वो अपना भाषण जल्द खत्म करें. लेकिन जब इसके बाद भी विज नहीं रुके तो अमित शाह ने अपने माइक को ऑन किया और उसपर एक दो बार ठोकर विज को भाषण खत्म करने का इशारा भी किया. लेकिन इन सब के बाद भी विज भाषण देते रहे.
आखिरकार, अमित शाह ने कहा कि अनिल जी आपको महज पांच मिनट दिया गया था. लेकिन आप अभी तक साढ़े आठ मिनट से ज्यादा बोल चुके हैं. अब आप जल्दी से अपना भाषण खत्म करें. ये वो जगह नहीं है जहां आपको इतना लंबा भाषण देने की जरूर हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं