विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2017

...जब संसद परिसर में सुरक्षा अलार्म के अचानक बजने से मचा हड़कंप और जवानों ने मोर्चा संभाला

...जब संसद परिसर में सुरक्षा अलार्म के अचानक बजने से मचा हड़कंप और जवानों ने मोर्चा संभाला
संसद में सुरक्षा अलार्म बजने के बाद पोजिशन में सुरक्षा गार्ड
  • किसी हमले के मद्देनजर बजने वाला अलार्म बजा
  • सभी लोग अपनी अपनी जगहों पर पोजीशन में नजर आए
  • संसद के गेट से अचानक एक अज्ञात वाहन टकराया
नई दिल्ली: संसद परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब किसी हमले के मद्देनजर बजने वाला अलार्म बज गया और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी लोग अपनी अपनी जगहों पर पोजीशन में नजर आए. बताया तो यहां तक जा रहा है कि संसद में मौजूद सभी सांसद भी घबरा गए थे.

जानकारी के अनुसार आज संसद के गेट से अचानक एक अज्ञात वाहन टकरा गया. वाहन के गेट से टकराते ही पूरे परिसर में किसी हमले के मद्देनजर बजने वाला अलार्म बज उठा और सभी लोग सुरक्षित स्थान की जाने लगे. उधर, दूसरी तरफ संसद की सुरक्षा में लगे सुरक्षा बलों के लोगों ने भी अपने हथियार तान कर मोर्चा संभाल लिया और किसी हमले की आशंका के चलते पोजिशन में खड़े हो गए.
 
parlimanet attack
(संसद में अचानक अलार्म बजने के बाद बंदूक ताने सुरक्षा गार्ड)

इस पोजिशन में हथियार लेकर कुछ मिनटों तक सभी सुरक्षा कर्मी अपने अपने स्थान पर खड़े रहे. बाद में जब यह बाद साफ हुई कि यह एक मामूली दुर्घटना है तब जाकर सभी सुरक्षा कर्मियों ने पोजिशन बदली और हथियारों के साथ फिर मुस्तैद खड़े हो गए.

गौरतलब है कि 2001 में संसद पर आतंकी हमला हुआ था. इस समय भी आतंकी एक कार के साथ संसद परिसर में घुस गए थे और अंधाधुध फायरिंग करने लगे थे. इस हमले में पांच पुलिस वाले, 1 संसद का सुरक्षा गार्ड और एक माली की मौत हो गए थी. उस समय में पांचों आतंकियों के मंसूबे पर सुरक्षा कर्मियों ने पानी फेर दिया था.

इस हमले के बाद से संसद की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बदल दिया गया था. कई ऐसे इंतजाम किए गए हैं जिसे किसी प्रकार के हमले को नाकाम किया जा सके.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament, Security Alarm
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com