विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2017

गुजरात चुनाव के नतीजे जो भी हों, फायदा राहुल गांधी को ही होगा - ये हैं 5 कारण

हाल के दिनों में जिस तरीके से राहुल गांधी ने विपक्ष पर हमला करते हुए आम लोगों के सरोकार से जुड़े मुद्दों को लोगों के बीच रखा, उससे विपक्ष को भी हैरानी होने लगी है.

गुजरात चुनाव के नतीजे जो भी हों, फायदा राहुल गांधी को ही होगा - ये हैं 5 कारण
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • गुजरात चुनाव के नतीजे जो भी हों, फायदा राहुल गांधी को ही होगा
  • छोटे व्‍यापारों से जुड़े लोगों को लगता है कि राहुल उनकी आवाज़ बन रहे हैं
  • आने वाले चुनावों में अगर सफलता मिलेगी तो राहुल पार्टी में और मजबूत होंगे
नई दिल्ली:
  1. नोटबंदी, GST जैसे मुद्दों पर वह जनता की आवाज़ बनकर उभर रहे हैं. अगर सफल रहे तो मजबूत पार्टी अध्‍यक्ष एवं मजबूत नेता - दोनों बनकर उभरेंगे.
  2. युवाओं को नौकरी नहीं मिलने का मुद्दा काफी अहम है. सरकार ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. राहुल गांधी इस मुद्दे को मजबूती से उठा रहे हैं, और अगर यह मुद्दा काम आ गया तो राहुल और मजबूत होंगे.
  3. राहुल गांधी अपने भाषण में विचारधारा की बात करते हैं और कांग्रेस की भी यही कोशिश है कि चुनावी अभि‍यान विचारधारा और मुद्दों पर ही बना रहे. अगर राहुल इसमें कामयाब रहते हैं, तो इसका फायदा उन्‍हें ज़रूर मिलेगा.
  4. गुजरात के पाटीदारों को अपने साथ एक मंच पर लाने में कांग्रेस लगभग सफल हो रही है. इसमें राहुल गांधी की भूमिका काफी अहम है. अगर पाटीदारों की BJP से नाराज़गी को भुनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो यह राहुल की बड़ी सफलता होगी.
  5. राहुल गांधी एक मुद्दे के साथ कुछ समय तक बने रहते हैं, फिर उससे ब्रेक ले लेते हैं, लेकिन नोटबंदी और जीएसटी के मामले में वह लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं. अगर वह ब्रेक लेने की अपनी आदत पर ब्रेक लगा लें, तो कांग्रेस को सत्तापक्ष को चुनौती देने वाला मजबूत नेता मिल जाएगा.
VIDEO: राहुल ने जीएसटी को बताया, गब्बर सिंह टैक्स
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Gujrat Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com