विज्ञापन

Rain Alert: भारत की तरफ बढ़ा बादलों का 2500 KM चौड़ा 'बाहुबली', दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Update: सैटेलाइट तस्वीरों में भारत की तरफ बढ़ता 2,500 किलोमीटर चौड़ा बादलों का विशाल सिस्टम दिखाई दिया है. इसके चलते दिल्ली, यूपी और एमपी सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Rain Alert: भारत की तरफ बढ़ा बादलों का 2500 KM चौड़ा 'बाहुबली', दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट
Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
  • भारत के मौसम सैटेलाइट INSAT-3DS ने 2500 KM के दायरे में बादलों का झुंड किया कैमरे में कैद
  • यह बादलों का झुंड दिल्ली-NCR, यूपी और मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है
  • बादल वेस्टर्न डिस्टरबेंस और अरब सागर-बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण बन रहे हैं

दिल्ली-एनसीआर से लेकर देशभर के कई राज्य इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी से जूझ रहे हैं. कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार जा रहा है और मौसम विभाग लगातार लू का अलर्ट जारी कर रहा है. इस बीच अंतरिक्ष से तपती गर्मी से राहत देने वाली खबर सामने आ रही है. भारत के मौसम सैटेलाइट INSAT-3DS ने आसमान में 2500 किलोमीटर के दायरे में फैले बादलों के एक झुंड को कैद किया है. यह बादलों का झुंड दिल्ली-एनसीआर, यूपी और मध्यप्रदेश जैसे उत्तर भारत के राज्यों की ओर बढ़ रहा है. आने वाले घंटों में देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश और आंधी होने की संभावना है.

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा बादलों का झुंड

भारत के वेदर सैटेलाइट INSAT-3DS द्वारा ली गई थर्मल इन्फ्रारेड तस्वीरों में उत्तरी और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में फैला बादलों का एक विशाल समूह दिखाई दे रहा है. यह बताता है कि देश के कई हिस्सों में एक मौसमी सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जो बारिश की वजह बनेगा.सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा बादलों का यह झुंड पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिमी भारत से शुरू होकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों से गुजरता हुआ, पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने बादलों के समूहों में मिल जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों बन रहे इतने बादल?

मौसम एक्सपर्ट्स की मानें तो यह बादल वेस्टर्न डिस्टरबेंस और अरब सागर-बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की वजह से बने हैं. तस्वीर में दिख रहे चमकीले सफेद रंग वाले हिस्से बादलों के ऊपरी सतह के ठंडे होने का संकेत देते हैं. इसकी वजह से भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और ओले गिर सकते हैं. सैटेलाइट इमेज में उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के ऊपर बादलों का एक चक्रवाती घेरा भी दिखाई दे रहा है. माना जा रहा है कि यह पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

इस मौसमी बदलाव की वजह से आने वाले कुछ दिनों तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और मध्य भारत कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भारी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें: मॉनसून कब भारत पहुंचेगा, केरल से दिल्ली तक इस साल कैसी होगी बारिश? NDTV के सवाल पर मौसम विभाग ने सब कुछ बताया

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update, IMD Weather, IMD Weather Alert, Rain Alert Delhi NCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com