विज्ञापन
37 minutes ago
नई दिल्ली:

Weather Updates Today LIVE: हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज भी उत्तर भारत में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 30 मई को, हिमाचल प्रदेश में 29 मई को और उत्तराखंड में 29 और 30 मई को गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 मई को, पूर्वी और पश्चिमी राजस्तान में 31 मई से 3 जून तक बिजली गिरने, आंधी और बारिश का अलर्ट है. वेस्ट यूपी में भी 29 मई को गरज-चमक के साथ 80-90 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना है.इस बीच IMD ने आज दूसरे पूर्वानुमान में . देश के अलग-अलग रीजन के लिए मानसूनी बारिश की भविष्यवाणी जारी की है.  

Follow the LIVE Updates of Weather Today, IMD Weather, Heatwave Alert Delhi NCR, UP, Noida, Rajasthan

Weather Updates LIVE: झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हुई

झारखंड के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. अधिकारियों के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चार जून तक राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश होने और दिन के तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है.

Weather Today LIVE: खराब मौसम के कारण कोलकाता में हवाई सेवा प्रभावित

खराब मौसम और भारी आंधी-तूफान के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन आंशिक रूप से बाधित हो गया है.

आंधी-तूफान के कारण कोलकाता में ट्रेन सेवाएं बाधित

आंधी-तूफान के कारण कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बाधित हो गई हैं.

Weather Updates LIVE: पटना समेत कई जिलों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

गाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व हिस्से में चक्रवाती प्रभाव के बाद बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पटना में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई. वहीं, घने बादलों की वजह से दिन में भी अंधेरा जैसा माहौल नजर आया. ठंडी हवाओं से लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है. पटना स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों में बिहार के अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सीमांचल क्षेत्र के कटिहार और पूर्णिया जिलों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का विशेष अलर्ट जारी किया है.

Weather Updates LIVE: मौसम विभाग की अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश की चेतावनी

रत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने और अलग अलग स्थानों पर आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश की शुक्रवार को चेतावनी दी. लखनऊ स्थित मौसम केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि इन दोनों ही क्षेत्रों में 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. विभाग ने कहा कि वहीं, शुक्रवार को अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश और मूसलाधार बारिश की संभावना है.

UP Rain Live: शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने और अलग अलग स्थानों पर आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश की शुक्रवार को चेतावनी दी. लखनऊ स्थित मौसम केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

Heatwave News Live: हीटेवेव संकट पर NGT ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान से मांगा जवाब

देशभर में चल रहे हीटेवेव संकट का NGT ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा कि बढ़ता तापमान देश का गंभीर पर्यावरणीय मुद्दा है. NGT ने पर्यावरण मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा दिल्ली, उप्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से जवाब मांगा है. इनसे पूछा गया है कि हीट वेब के मद्देनजर क्या कार्ययोजना लागू की जा रही है.

Weather Update Live: जून में कैसी पड़ेगी गर्मी?

IMD के DG डॉ. एम मोहपात्रा ने कहा कि जून 2026 में देश के अधिकतर हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का संभावना है. हालांकि मध्य, उत्तर पश्चिम और पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रहने की संभावना है. देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

Monsoon Arrival Update IMD Forecast Live: मॉनसून पर IMD की भविष्यवाणी की बड़ी बातें

  • दक्षिण पश्चिम मानसून सीजन के दौरान इस साल लॉन्ग पीरियड एवरेज का 90% तक बारिश होने का पूर्वानुमान है (मॉडल त्रुटि प्लस माइनस 4% है)
  • इस साल जून से सितंबर के बीच दक्षिण पश्चिम मॉनसून सीजन के दौरान देश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. उत्तर पूर्व भारत में सामान्य बारिश होने का पूर्वानुमान है (94% to 106% of LPA)
  • मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है.
  • उत्तर पश्चिम भारत में लॉन्ग पीरियड एवरेज का 92% यानी औसत से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है.
  • Monsoon Core Zone - जो मध्य भारत के ऊपर एक Zone है जहां ज्यादातर खेती बारिश पर ज्यादा निर्भर करती है - वहां भी सामान्य से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है.
  • मानसून की औसत वर्षा औसत का 90% रहने का अनुमान

Monsoon Rain Live: सामान्य से कम मॉनसूनी बारिश की वजह जानें

मौसम विभाग ने आज जारी किए दूसरे पूर्वानुमान में  लॉन्ग रेंज रेन फॉल 90 प्रतिशत होने की संभावना जताई है. इसमें 4 प्रतिशत प्लस-माइनस में रखा गया है. देश के अलग-अलग रीजन के लिए मानसूनी बारिश की भविष्यवाणी में भी मौसम विभाग ने सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी की है. सामान्य से कम बारिश के पीछे सुपर अल-नीनो को कारण बताया गया है. 

Monsoon Rain Live: जून से सितंबर में होने वाली मॉनसूनी बारिश में आएगी कमी

IMD ने मॉनसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. जून से सितंबर में होने वाली मॉनसूनी बारिश को लेकर आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में सामान्य से कम बारिश की भविष्यवाणी की है. 

Weather Mupdate Live: मानसून की औसत वर्षा औसत का 90% रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने कहा है कि जून से सितंबर 2026 के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु में मानसून की औसत वर्षा दीर्घकालिक औसत का 90% रहने का अनुमान है. इससे पहले, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अप्रैल 2026 में मानसून की वर्षा दीर्घकालिक औसत का 92% रहने का अनुमान लगाया था.

UP Weather Live: आंधी-बारिश से हुए नुकसान पर मुआवजा देगी योगी सरकार

यूपी में अति वर्षा, आंधी और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक हानि का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई. साथ ही नुकसान का आंकलन कर 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया.

Weather Mupdate Live: भारत मौसम विज्ञान विभाग आज करेगा मौसम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत मौसम विज्ञान विभाग आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून-सितंबर) 2026 की वर्षा के दूसरे चरण के दीर्घकालिक पूर्वानुमान जारी करेगा. इस दौरा मौसम विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन, डॉ. एम. मोहपात्रा, डीजीएम मौजूद रहेंगे.

UP Rain Update Live: यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 और 30 मई को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान जारी रह सकता है. इसके बाद धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने के संकेत हैं, लेकिन फिलहाल अलर्ट जारी रहेगा.

UP Weather Update Live: यूपी के इस हिस्से में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.  कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. लगातार बदलते मौसम के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Heatwave News live: उत्तर-पश्चिम भारत में लू से मिलेगी राहत

उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में आज से भीषण लू से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है.  अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत में छिटपट वर्षा हो सकती है. 

Weather Updates LIVE: IMD आज जारी करेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे चरण का पूर्वानुमान

आईएमडी आज नई दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 के दूसरे चरण का दीर्घकालिक पूर्वानुमान जारी करेगा. 

Weather Updates LIVE: वेस्ट यूपी और पूर्वांचल में आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बांदा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 47.5 डिग्री दर्ज किया गया. लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि झांसी में 46.5 डिग्री, उरई में 44.8 डिग्रीऔर आगरा में 43.3 डिग्री तापमान रहा. कानपुर में 42.2 डिग्री और अलीगढ़ में 42.8 डिग्री टेंपरेचर रहा. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में बारिश हुई. अगले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और धूल भरी आंधी के साथ हवा की गति 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. 

Weather Updates LIVE: दिल्ली, नोएडा से गाजियाबाद तक बारिश

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में गुरुवार शाम को बारिश औऱ तेज हवाएं चलीं. पालम में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई.दिल्ली में टेंपरेचर 5 से 6 डिग्री कम रहा. सफदरजंग में 41.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम और पिछले दिन से 3.2 डिग्री कम था. न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक और एक दिन पहले से 2.2 डिग्री अधिक था. एक दिन पहले दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों पर तापमान 45 डिग्रीके पार पहुंच गया था. गुरुवार को शहर भर में अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में लगभग 3 से 5 डिग्री कम रहा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com