विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2018

Weather Update: दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश, इन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है. कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं बूंदा-बांदी दिख रही है.

Weather Update:  दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश, इन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी
Weather Update: दिल्ली में बारिश (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है. कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं बूंदा-बांदी दिख रही है. बारिश की वजह से यातायात पर भी प्रभाव पड़ रहा है. गौरतलब है कि मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 16 राज्यों के कुछ इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग द्वारा 26 अगस्त तक के लिये जारी बारिश संबंधी पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में गुरुवार को तेज बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है. 

दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में दो दिन तेज बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल

दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से बारिश हुई, जिसकी वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति देखने को मिली. दक्षिण दिल्ली के खानपुर, संगम विहार, साकेत इलाके में सुबह से बारिश हुई. इसके अलावा ग्रेटर कैलाश में भी बारिश हो रही है. साथ ही दिल्ली के मयूर विहार इलाक में भी बारिश हुई. आसमान में घटा छाई हुई है. नोएडा में भी बारिश हुई.

Weather Report : दिल्ली में हुई तेज बारिश, केरल समेत इन राज्यों में आज भारी बारिश के आसार, जानें अपने राज्य का हाल

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की थी. इस दिन उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. 


मौसम विभाग ने इन इलाकों में आगामी 26 अगस्त तक भारी से भारी बारिश होने के पूर्वानुमान के आधार पर चेतावनी जारी की है.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain In Delhi, Rain In Delhi NCR, Weather Report, Weather Report : Heavy Rain Predicted, Delhi Weather, Delhi Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com