विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2023

"हम उसे न्‍याय दिलाएंगे" : कंझावला पीड़िता की मां से CM केजरीवाल ने की बात, 10 लाख रुपये के मुआवजे का एलान

कंझावला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता की परिवार से बातचीत की है. सीएम केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा देने की बात कही. इसके साथ ही मृतक लड़की की मां का पूरा इलाज करवाने का भी आश्वासन दिया है.

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पीड़िता की मां से बात हुई. बेटी को न्याय दिलवायेंगे. बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे. उनकी मां बीमार रहती हैं. उनका पूरा इलाज करवायेंगे. पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवज़ा देंगे. सरकार पीड़िता के परिवार के साथ है. भविष्य में भी कोई ज़रूरत हुई तो हम पूरा करेंगे.

दिल्ली में एक 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी को कथित तौर पर एक कार ने टक्कर मारी और फिर कुछ किलोमीटर तक उसे घसीटते चले गए. इस दर्दनाक हादसे में लड़की की मौत हो गई. इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है. दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: - 
कंझावला केस: पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में चोट नहीं, सिर और निचले अंगों से निकला बहुत खून

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chief Minister Arvind Kejriwal, Delhi Girl Dragged Case, Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal 10 Lakhs Compassion, Car Dragged Gir, Girl Dragged By Car, Girl Dragged By Car Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com