राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हाल ही में मशहूर पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोक व्यक्त किया. दिवंगत पत्रकार की बेटी मल्लिका दुआ ने शनिवार को भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन्हें संबोधित शोक संदेश की एक तस्वीर साझा की. शोक संदेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विनोद दुआ के निधन का समाचार सुनकर दुख व्यक्त किया.
इसके अलावा राष्ट्रपति ने अपने संदेश में एक उत्कृष्ट पत्रकार के रूप में विनोद दुआ के कार्यों की प्रशंसा भी की.
संवेदना के लिए मल्लिका दुआ ने कमेंट सेक्शन में हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया.
विनोद दुआ का 4 दिसंबर को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
67 वर्षीय पत्रकार ने दूरदर्शन और एनडीटीवी को हिंदी के कई फेमस शो दिए हैं. वह अपने समय में पत्रकारिता में अग्रणी थे. उन्होंने जून में अपनी पत्नी पद्मावती दुआ उर्फ चिन्ना दुआ को COVID-19 के चलते खो दिया था. वह रेडियोलॉजिस्ट थीं.
विनोद दुआ और पद्मावती को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका स्वास्थ्य कथित तौर पर तब से खराब था और वह अस्पताल आते-जाते रहते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं