विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2018

क्रिश्चियन मिशेल के बाद अब विजय माल्या के प्रत्यर्पण की तैयारी, CBI की टीम लंदन रवाना

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद अब जल्द ही भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या का भी प्रत्यर्पण हो सकता है. 

क्रिश्चियन मिशेल के बाद अब विजय माल्या के प्रत्यर्पण की तैयारी, CBI की टीम लंदन रवाना
सुनवाई में शामिल होने के लिए सीबीआई की टीम लंदन रवाना हो गई है.
नई दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद अब जल्द ही भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या का भी प्रत्यर्पण हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के संयुक्त निदेशक एस साईं मनोहर के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में अहम सुनवाई में शामिल होने के लिए रविवार को लंदन रवाना हो गई है. भारतीय जांच एजेंसियां माल्या को प्रत्यर्पित करा स्वदेश वापस लाने की कोशिश कर रही हैं. मामले की सुनवाई सोमवार को लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत करेगी. आपको बता दें कि मनोहर विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की जगह सुनवाई में शामिल होंगे. इससे पहले अस्थाना सुनवाई में शामिल होते रहे हैं. सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारी भी सीबीआई अधिकारी के साथ हैं'

मिशेल के प्रत्यर्पण और मेरे 'कर्ज चुकाने के ऑफर' का कोई कनेक्शन नहीं है, प्लीज पैसा ले लीजिए: विजय माल्या

आपको बता दें कि पिछले दिनों भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या (Vijay Mallya) ने अपने कर्ज चुकाने के प्रस्ताव का अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर (AgustaWestland) सौदेबाजी मामले के बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण का आपस में किसी तरह के लिंक से इनकार किया था.  इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रत्यर्पण के फैसले का भी इससे किसी तरह का लिंक नहीं बताया. बता दें, विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर कोर्ट जल्द ही फैसला देने वाला है. माल्या ने ट्वीट करके फिर से बैंकों का कर्ज चुकाने का वादा किया. कहा कि प्लीज पैसे ले लीजिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह उन किस्सों को खत्म करना चाहते हैं कि वे बैंकों का पैसा लेकर भाग गए हैं. (इनपुट- भाषा से भी)

बैंकों का पैसा लौटाने को तैयार विजय माल्या, कहा- सौ फीसदी कर्ज चुका रहा हूं, प्लीज ले लीजिए 

VIDEO : माल्या पर महाभारत, कांग्रेस-बीजेपी में आरोप प्रत्यारोप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Mallya, Vijay Mallya Extradition, Vijay Mallya Extradition Trial, Vijay Mallya Extradition Case, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com