आगरा में पुलिस हिरासत में वाल्मिकी समाज के युवक की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच पीड़ित परिवार से मिलने आगरा जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को यूपी पुलिस ने लखनऊ-आगरा हाइवे पर रोक लिया. इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने के लिए महिला पुलिसकर्मियों में होड़ सी मच गई. वहीं, प्रियंका भी फोटो खिंचवाते समय मुस्कुराती नजर आईं. इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तस्वीर बयान कर रही है कि नारीशक्ति को भरोसा है, विश्वास है।
— Congress (@INCIndia) October 20, 2021
हम नारीशक्ति को सशक्त बनाएंगे, हम नारीशक्ति को अधिकार दिलाएंगे। pic.twitter.com/UgJKsRiAPv
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
महिला पुलिसकर्मियों के साथ सेल्फी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ सेल्फी क्लिक करने के बाद दूसरा ट्वीट भी किया है. इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''खबर आ रही है कि इस तस्वीर से योगी जी इतने व्यथित हो गए कि इन महिला पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करना चाहते हैं. अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले, इन कर्मठ और निष्ठावान पुलिसकर्मियों का कैरियर ख़राब करना सरकार को शोभा नहीं देता.''
खबर आ रही है कि इस तस्वीर से योगी जी इतने व्यथित हो गए कि इन महिला पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करना चाहते हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 20, 2021
अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले, इन कर्मठ और निष्ठावान पुलिसकर्मियों का कैरियर ख़राब करना सरकार को शोभा नहीं देता। pic.twitter.com/6wiGunRFEe
हिरासत में लिए जाने पर यूपी पुलिस ने कहा कि आगरा जिलाधिकारी ने निवेदन किया है कि किसी भी नेता को मामले से दूर रखा जाए. जिसके चलते कांग्रेस महासचिव और उनके काफिले को रोका गया है. वहीं इसको लेकर प्रियंका ने ट्वीट किया है, ‘अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई है। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उत्तर प्रदेश सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है। आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं.'
बता दें कि 17 अक्तूबर को आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपये गायब होने के मामले में सफाईकर्मी को पुलिस ने पकड़ा था. जिसकी बाद में मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस हिरासत में मौत का आरोप लगाया है. इस मामले में एसएसपी ने 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.
गौरतलब है कि इस महीने में यह दूसरी बार है जब पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है. इससे पहले लखीमपुर खीरी में पीड़ित किसान परिवारों से मिलने जाते वक्त भी पुलिस ने कांग्रेस महासचिव समेत तमाम नेताओं को हिरासत में लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं