- घायल लोगों को AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया
- टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति सियाज ने चार लोगों को टक्कर मार दी
- कार लगभग 100-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी
दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश एन्क्लेव-2 इलाके में रविवार रात एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने खड़ी गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण चार पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में घायल हुए लोगों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
एक्सीडेंट को लेकर पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने कहा, "घायलों की पहचान यशवंत नलवाडे (58), देवराज मधुकर (50), मनोहर (62) और नितिन के रूप में हुई है. वे रात को खाना खाने के बाद टहल रहे थे. उन्हें इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है." उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार को एक महिला चला रही थी। चौधरी ने कहा कि इस बीएमडब्ल्यू कार ने खड़ी मारुति सियाज कार को पीछे से टक्कर मार दी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अधिकारी ने कहा, "टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति सियाज ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए." उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी है.अधिकारी ने बताया कि खड़े वाहन के अंदर कोई नहीं था.
लोकल रेजिडेंट एसोसिएशन के एक पदाधिकारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में दुर्घटना में शामिल दो कारों को दिखाया गया है. उन्होंने बताया, "कार (बीएमडब्ल्यू) कॉलोनी के अंदर लगभग 100-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी, जब वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. चार लोग घायल हो गए हैं. हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे."
ये भी पढ़ें :-
नशे में धुत यात्री ने चालक दल के साथ बदसलूकी की, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर हुआ अरेस्ट
इम्फाल एयरपोर्ट पर UFO की ख़बर के बाद रवाना किए गए राफेल लड़ाकू विमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं