विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2023

नशे में धुत यात्री ने चालक दल के साथ बदसलूकी की, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर हुआ अरेस्ट

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर को विमान से उतरने के बाद 32 वर्षीय यात्री को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस को सौंप दिया गया.

नशे में धुत यात्री ने चालक दल के साथ बदसलूकी की, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर हुआ अरेस्ट

जयपुर से बेंगलुरु की इंडिगो की उड़ान में सवार कथित तौर पर नशे में धुत एक यात्री बार-बार चेतावनी के बावजूद चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करता रहा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर को विमान से उतरने के बाद 32 वर्षीय यात्री को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस को सौंप दिया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘इंडिगो से प्राप्त शिकायत के आधार पर, हमने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और यात्री को गिरफ्तार कर लिया. बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.'' इंडिगो ने एक बयान में कहा कि फ्लाइट ‘6ई 556' में एक यात्री नशे की हालत में था और बार-बार चेतावनी के बावजूद चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करता रहा. विमानन कंपनी ने कहा, ‘‘विमान के यहां पहुंचने के बाद यात्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सौंप दिया गया. हमें अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo, Drunk Passenger, Bengaluru Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com