प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अगले महीने उत्तराखंड (Uttarakhand) में बीजेपी (BJP) के चुनावी अभियान का श्री गणेश करेंगे. पीएम मोदी 7 अक्टूबर को उत्तराखंड जाएंगे जहां वो ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का उद्धघाटन करेंगे. इसके अलावा वह जोलीग्रांट एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. उनका ऋषिकेश में एक रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी केदारनाथ धाम भी जा सकते हैं. गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को ही पीएम मोदी संवैधानिक पद पर 20 वर्ष पूरे कर रहे हैं. उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं.
बूथ जीता, तो चुनाव जीता : नड्डा
बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा अध्यक्ष नड्डा पहले से ही पार्टी की कमान संभाले हुए हैं. उन्होंने बुधवार को कार्यकर्ताओं से बूथ जीतने पर जोर दिया. नड्डा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस बार भी पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी. चुनावी मंत्र देते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘ बूथ जीता तो चुनाव जीता.'' उन्होंने कहा कि अगर अच्छा बूथ प्रबंधन होता है, तो हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान
उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 90 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है और उम्मीद जाहिर की कि दिसंबर तक पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया जाएगा. उन्होंने टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी बूथ कार्यकर्ताओं का सहयोग मांगा और कहा कि वे ऐसे लोगों की टीकाकरण में मदद करें जो अब तक पहली खुराक नहीं लगवा पाए हैं या जिनकी दूसरी खुराक लेने का समय हो चुका है.
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं