उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami) ने चुनाव से दो दिन पहले कहा कि जैसे ही उत्तराखंड में नई बीजेपी (BJP) सरकार बनेगी, वैसे ही राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू की जाएगी. खटीमा में उन्होंने कहा कि इस संहिता के लागू होने से राज्य में सभी के लिए समान अधिकारों को बढ़ावा मिलेगा.
मुख्यमंत्री धामी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जैसे ही नई भाजपा सरकार बनेगी, वह राज्य में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाएगी. उन्होंने कहा कि यह यूसीसी सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के संबंध में समान कानून प्रदान करेगा, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Implementing Uniform Civil Code in Uttarakhand at the earliest will boost equal rights for everyone in state. It'll enhance social harmony, boost gender justice, strengthen women empowerment&help protect the extraordinary cultural-spiritual identity & environment of the state: CM pic.twitter.com/uK8YhFbwtu
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 12, 2022
सीएम धामी ने दावा किया कि कानून राज्य में सामाजिक सद्भाव को बढ़ाएगा, लैंगिक न्याय को बढ़ावा देगा, महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेगा और "राज्य की असाधारण सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पहचान और पर्यावरण" की रक्षा करने में मदद करेगा.
देशभर में समान नागरिक संहिता भाजपा के लगातार चुनावी घोषणा-पत्रों का हिस्सा रही है. जून 2016 में कानून मंत्रालय ने 21वें कानून पैनल को समान नागरिक संहिता से संबंधित मामलों की जांच करने के लिए कहा था. हालांकि, 21वें विधि आयोग का कार्यकाल 31 अगस्त, 2018 को समाप्त हो गया था. कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था, "इस मामले को भारत के 22वें विधि आयोग द्वारा उठाया जा सकता है."
तब रिजिजू ने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 44 में यह प्रावधान है कि राज्य भारत के पूरे क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता को सुरक्षित करने का प्रयास करेगा.
"सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट" : अल्मोड़ा की रैली में PM नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तंज
उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होने हैं. उसके लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. राज्य में आज शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जाएगा. कांग्रेस की तरफ से जहां प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड के खटीमा, श्रीनगर और हल्द्वानी में जनसभा करेंगी, वहीं बीजेपी की तरफ से स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर में जनसभा करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं